29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
जयवर्धने ने विदेशी सरजमीं पर तीन साल बाद लगाया अर्धशतक
सिडनी, एजेंसी
First Published:03-01-13 01:19 PM
श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को यहां तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 72 रन की पारी खेली और इस प्रकार जयवर्धने ने विदेशी धरती पर तीन साल से ज्यादा समय बाद पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया।
अंगुली में फ्रेक्चर के कारण कुमार संगकारा की गैरमौजूदगी में जयवर्धने ने फॉर्म में वापसी की और दो टेस्ट मैचों में बड़ी हार से दबाव में चल रही मेहमान टीम की बल्लेबाजी का नेतृत्व किया।
जयवर्धने ने श्रीलंका से बाहर टेस्ट मैचों की 27 पारियों बाद पहला अर्धशतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ अहमदाबाद में नवंबर 2009 में 275 रन की मैराथन पारी खेली थी। हालांकि इस समयावधि में उन्होंने घरेलू सीरीज़ में खूब रन बटोरे।
जयवर्धने ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आज चौका मारकर अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वह चायकाल से पहले 72 रन पर बाएं स्टार्क की गेंद पर माइकल क्लार्क के हाथों कैच आउट हुए। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 110 गेंदों की यह पारी खेली और वह 154 मिनट पर मैदान पर रहे और 12 चौके तथा एक छक्का जड़ा।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल