फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई इंडियंस को रोहित की कमी खली : राइट

मुंबई इंडियंस को रोहित की कमी खली : राइट

लाहौर लायंस से चैम्पियंस लीग टी20 के पहले क्वालीफायर में हारने वाली मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच जॉन राइट ने कहा कि गत चैम्पियन टीम अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में खराब शुरुआत के कारण...

मुंबई इंडियंस को रोहित की कमी खली : राइट
एजेंसीSun, 14 Sep 2014 02:54 PM
ऐप पर पढ़ें

लाहौर लायंस से चैम्पियंस लीग टी20 के पहले क्वालीफायर में हारने वाली मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच जॉन राइट ने कहा कि गत चैम्पियन टीम अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में खराब शुरुआत के कारण हार गयी।
    
रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। पाकिस्तानी टीम से छह विकेट से शिकस्त के बाद मुंबई इंडियंस के कोच राइट ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हां, हमें रोहित की कमी खली। हमें सचमुच अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। हमने अच्छे रन बनाने के लिये तेजी की जरूरत थी। हमें इस क्षेत्र में सुधार करना होगा क्योंकि हमने धीमी शुरुआत की। हमें बोर्ड पर ज्यादा रन बनाने चाहिए थे।
    
उन्होंने कहा, लाहौर लायंस ने अच्छा काम किया और शुरू से अच्छी बल्लेबाजी की। हम शायद स्कोर में 20 रन से पिछड़ गये। हमें किसी ऐसे विशेष खिलाड़ी की जरूरत थी जो मैच में योगदान देता।
    
उन्होंने उमर अकमल की 18 गेंद में 38 रन की पारी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, वह (उमर अकमल) खेल के इस प्रारूप का खतरनाक खिलाड़ी है। हमें उसे जल्दी आउट करना चाहिए था।
    
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने एक मैच के आधार पर टीम में काफी बदलाव की संभावनाओं से इनकार किया। उन्होंने कहा, हम सिर्फ एक या दो मैच के बाद बड़े बदलाव नहीं कर सकते। हालांकि विकल्प खुले हैं, हम इस पर फैसला करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें