पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
संगकारा 10000 टेस्ट रन पूरे करने वाले 11वें बल्लेबाज
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:26-12-12 02:18 PM
Last Updated:26-12-12 02:19 PM
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन 10000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दुनिया के 11वें बल्लेबाज बने। संगकारा ने अपनी 58 रन की पारी के दौरान 40वां रन बनाने ही यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस पारी के बावजूद श्रीलंका पहली पारी में 43.4 ओवर में सिर्फ 156 रन पर ढेर हो गया।
संगकारा यह उपलब्धि हासिल करने वाले श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले श्रीलंका के मौजूदा कप्तान महेला जयवर्धने यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। अपना 137वां मैच खेल रहे जयवर्धने ने अब तक 10674 रन बनाए हैं जबकि 115वां टेस्ट खेल रहे संगकारा के नाम 10018 रन दर्ज हो चुके हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 15645 रन बनाए हैं। तेंदुलकर के बाद हाल में संन्यास लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13378), भारत के राहुल द्रविड़ (13288), दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस (12980) और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (11953) का नंबर आता है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल