चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

आईपीएल : पहले मुकाबले में दिल्ली का सामना केकेआर से
नई दिल्ली, ए़जेंसी
First Published:21-12-12 03:32 PM
गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना तीन अप्रैल को ईडन गार्डन पर इंडियन प्रीमियर लीग के छठे सत्र के उद्घाटन मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स से होगा।
करीब आठ सप्ताह तक चलने वाली इस टी20 क्रिकेट लीग के छठे सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी नई होगी जो इस साल अक्टूबर में आईपीएल से जुड़ी।
सनराइजर्स का पहला मैच पांच अप्रैल को पुणे वॉरियर्स से होगा। यह टूर्नामेंट भी 2012 के प्रारूप में ही खेला जायेगा। सभी नौ टीमें बाकी आठ टीमों से दो बार खेलेंगी। शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई करेंगी। राउंड रॉबिन चरण 19 मई को खत्म होगा।
पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच चेन्नई में क्रमश: 21 और 22 मई को खेला जायेगा। दूसरा क्वालीफायर और फाइनल पिछली चैम्पियन केकेआर के घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर क्रमश: 24 और 26 मई को होगा।
आईपीएल के मैचों के आयोजन के लिये 11 स्थानों को मंजूरी दे दी गई है। नौ घरेलू मैदानों के अलावा मैच दो ऐसे स्थानों पर होंगे जहां जनवरी में पहले वनडे खेले जाने हैं। पंजाब के आखिरी दो घरेलू मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होंगे जहां 2010 से आईपीएल के सात मैच खेले जा चुके हैं।
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ का रांची स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम केकेआर के आखिरी दो घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा। आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि पेप्सी आईपीएल 2013 पहले की तरह ही बेहद कामयाब रहेगा। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मौजूदा और भावी क्रिकेटर इसमें बेहतरीन खेल की सौगात पेश करेंगे।
करीब आठ सप्ताह तक चलने वाली इस टी20 क्रिकेट लीग के छठे सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी नई होगी जो इस साल अक्टूबर में आईपीएल से जुड़ी।
सनराइजर्स का पहला मैच पांच अप्रैल को पुणे वॉरियर्स से होगा। यह टूर्नामेंट भी 2012 के प्रारूप में ही खेला जायेगा। सभी नौ टीमें बाकी आठ टीमों से दो बार खेलेंगी। शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई करेंगी। राउंड रॉबिन चरण 19 मई को खत्म होगा।
पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच चेन्नई में क्रमश: 21 और 22 मई को खेला जायेगा। दूसरा क्वालीफायर और फाइनल पिछली चैम्पियन केकेआर के घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर क्रमश: 24 और 26 मई को होगा।
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ का रांची स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम केकेआर के आखिरी दो घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा। आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि पेप्सी आईपीएल 2013 पहले की तरह ही बेहद कामयाब रहेगा। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मौजूदा और भावी क्रिकेटर इसमें बेहतरीन खेल की सौगात पेश करेंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल