बुधवार, 19 जून, 2013 | 21:12 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
पीटरसन वनडे टीम में शामिल, टी20 में विश्राम
मुंबई, एजेंसी
First Published:28-11-12 08:48 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन की इंग्लैंड की वनडे टीम में वापसी हुई है लेकिन उन्हें ट्वंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में विश्राम दिया गया है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बुधवार को टीम घोषित की।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान एसएमएस विवाद में फंसने के कारण टीम से बाहर किए पीटरसन ने भारत के खिलाफ वर्तमान सीरीज में टेस्ट टीम में वापसी की। उन्हें भारत के खिलाफ पुणे में 20 दिसंबर और मुंबई में 22 दिसंबर को होने वाले दो टी20 मैचों के लिए इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम में नहीं रखा गया है।

पीटरसन को हालांकि 11 जनवरी से राजकोट में शुरू होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। पीटरसन ने अपना आखिरी वनडे मैच फरवरी में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेला था। उन्होंने बीच में इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल दिया था। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने रोटेशन नीति के तहत आफ स्पिनर ग्रीम स्वान को टी20 और वनडे किसी भी टीम में नहीं चुना है। स्टुअर्ट ब्राड टी20 टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें स्टुअर्ट मीकर के रूप में एकमात्र नया खिलाड़ी शामिल है। इस टीम में शामिल जेम्स ट्रेडवेल और मीकर हाल में श्रीलंका में संपन्न हुए आईसीसी विश्व टी20 का हिस्सा नहीं थे।

चोट के कारण वर्तमान टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में नहीं खेलने वाले स्टीवन फिन को केवल वनडे टीम में लिया गया है। ईसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पहले तीन वनडे में खेलेंगे। बाकी दो वनडे में उनकी जगह स्टुअर्ट ब्राड लेंगे। राष्ट्रीय चयनकर्ता ज्योफ मिलर ने कहा कि ईसीबी ने एशेज सीरीज को ध्यान में रखकर रोटेशन की नीति अपनाई है।

इंग्लैंड की टी20 टीम-
स्टुअर्ट ब्राड (कप्तान), जोनी बेयरस्टॉ, टिम ब्रेसनन, डैनी ब्रिग्स, जोस बटलर, जाडे डर्नबाक, अलेक्स हालेस, माइकल लंब, स्टुअर्ट मीकर, इयोन मोर्गन, समित पटेल, जेम्स ट्रेडवेल और ल्यूक राइट।
इंग्लैंड वनडे टीमः एलिस्टेयर कुक (कप्तान), जोनी बेयरस्टॉ, इयान बेल, टिम ब्रेसनन, डैनी ब्रिग्स, जाडे डर्नबाक, स्टीवन फिन, क्रेग कीसवेटर, स्टुअर्ट मीकर, इयोन मोर्गन, समित पटेल, केविन पीटरसन, जेम्स ट्रेडवेल, जोनाथन ट्राट, जेम्स एंडरसन (पहले तीन मैच), स्टुअर्ट ब्राड (आखिरी दो मैच)।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°