बुधवार, 19 जून, 2013 | 19:54 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
भारत-पाक श्रृंखला का नाम कपिल-इमरान होगा!
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-12-12 08:59 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच भविष्य में होने वाली श्रृंखलाओं के नाम दो दिग्गज आलराउंडरों कपिल देव और इमरान खान के नाम पर रखने पर विचार करेगा।

कपिल और इमरान की मौजूदगी में आज यहां एजेंडा आज तक में जब यह विचार आया तो बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस पर सकारात्मक जवाब दिया।

शुक्ला ने कहा कि आज पहली बार इस तरह का विचार आया है। हम अपने बोर्ड से इस बारे में बात करेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच पांच साल बाद इसी महीने के आखिर में तीन एकदिवसीय और दो टवेंटी 20 मैचों की श्रृंखला शुरू होगी।

इस संबंध में मंच पर मौजूद पांच पूर्व कप्तान कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, वसीम अकरम और वकार यूनिस से पूछा गया था कि क्या जिस तरह से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला को बोर्डर गावस्कर ट्राफी नाम दिया गया, क्या उसी तरह से भारत पाकिस्तान श्रृंखला से कपिल और इमरान का नाम जोड़ा जा सकता है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°