अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
अगला वसीम अकरम हो सकता है जुनैद: यूनिस
कोलकाता, एजेंसी
First Published:01-01-13 09:50 PM
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने मंगलवार को जुनैद खान की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि बाएं हाथ के इस युवा तेज गेंदबाज में महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम जैसा गेंदबाज बनने की क्षमता है।
जुनैद ने अहमदाबाद में पहले वनडे मैच में चार विकेट चटकाए थे जिससे एक समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 29 रन हो गया था। पाकिस्तान ने यह मैच छह विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। यूनिस ने कहा कि वह जिस तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है उसे देखकर अच्छा लगा। यह उसके और टीम के लिए अच्छे संकेत हैं। अगर वह ऐसा करना जारी रखता है तो हमें वसीम अकरम की तरह का एक और बाएं हाथ का महान तेज गेंदबाज मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि जुनैद अतीत में नहीं जीता। वह वर्तमान में जीता है और अपने प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करता है। यह पाकिस्तान की टीम के लिए अच्छा संकेत है। यूनिस की इस सीरीज में टीम में वापसी हुई है और इस 35 वर्षीय ने कहा कि 2012 में 10 वनडे में सिर्फ 167 रन बनाने के बावजूद मोटेरा में उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का कोई अतिरिक्त दबाव नहीं।
अहमदाबाद में वापसी करते हुए 58 रन बनाने वाले यूनिस ने कहा कि वनडे मैच से पहले कोई दबाव नहीं था। इस मैच से मैंने वापसी की लेकिन ऐसा कोई दबाव नहीं था कि अगर मैं रन नहीं बनाऊंगा तो मुझे अगला मैच खेलने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपने खेल को उस स्तर तक सुधारने की कोशिश करता हूं कि युवाओं को कह सकूं कि कैसे खेलना है।
यूनिस ने दूसरे वनडे के मेजबान ईडन गार्डन्स में दो टेस्ट में दो शतक जमाए हैं और उन्हें वनडे सीरीज में इस प्रदर्शन को जारी रखने की उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि अल्लहा करे और एक शतक बनाऊं। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी पारी खेलूंगा जिससे पाकिस्तान सीरीज जीत पाएगा।
02

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
