चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

सचिन जैसे खिलाड़ी हमेशा नहीं खेल सकते : रोड्स
मुंबई, एजेंसी
First Published:25-04-12 03:07 PM
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स का मानना है कि सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी हमेशा नहीं खेल सकते और यह जरूरी है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंटों से निकलने वाले युवा अच्छे हरफनमौला क्रिकेटर हों।
मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच रोड्स ने कहा कि सचिन जैसे खिलाड़ी हमेशा तो नहीं खेल सकते लिहाजा आईपीएल से निकलने वाले भारत के युवा क्रिकेटरों का अच्छा हरफनमौला क्रिकेटर होना जरूरी है। सिर्फ गेंदबाजी या बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि फील्डिंग में भी अच्छा प्रदर्शन जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भारत के पास काफी युवा खिलाड़ी है और मुझे लगता है कि आयोजक इसकी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि तेंदुलकर और हरभजन जैसे खिलाड़ियों के रिटायर होने पर युवा खिलाड़ी उनकी जगह ले सकें।
रोड्स ने कहा कि उनका काम खिलाड़ियों को फील्डिंग की अहमियत से वाबस्ता कराना है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वनडे क्रिकेट और खासकर टी20 में फील्डिंग काफी अहम है जिसमें एक रन भी निर्णायक साबित हो सकता है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1999 विश्वकप और दक्षिण अफ्रीका में विश्वकप में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा देखा है।
रोड्स ने कहा कि आईपीएल युवा क्रिकेटरों के लिए अच्छा मंच साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि भारतीय क्रिकेट आईपीएल के आने से मजबूत और बेहतर हुआ है। बीसीसीआई ने यह सुनिश्चित किया है कि युवा खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ खेलने का मौका मिले।
रोड्स ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम का दोबारा कोच बनने के बारे में उन्होंने सोचा नहीं है।
मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच रोड्स ने कहा कि सचिन जैसे खिलाड़ी हमेशा तो नहीं खेल सकते लिहाजा आईपीएल से निकलने वाले भारत के युवा क्रिकेटरों का अच्छा हरफनमौला क्रिकेटर होना जरूरी है। सिर्फ गेंदबाजी या बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि फील्डिंग में भी अच्छा प्रदर्शन जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भारत के पास काफी युवा खिलाड़ी है और मुझे लगता है कि आयोजक इसकी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि तेंदुलकर और हरभजन जैसे खिलाड़ियों के रिटायर होने पर युवा खिलाड़ी उनकी जगह ले सकें।
रोड्स ने कहा कि उनका काम खिलाड़ियों को फील्डिंग की अहमियत से वाबस्ता कराना है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वनडे क्रिकेट और खासकर टी20 में फील्डिंग काफी अहम है जिसमें एक रन भी निर्णायक साबित हो सकता है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1999 विश्वकप और दक्षिण अफ्रीका में विश्वकप में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा देखा है।
रोड्स ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम का दोबारा कोच बनने के बारे में उन्होंने सोचा नहीं है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल