पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
फ्रेंकलिन ने अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताया
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:20-08-12 07:45 PM
भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम भले ही बुरे दौर से गुजरी हो लेकिन आलराउंडर जेम्स फ्रेंकलिन को उम्मीद है कि उनकी टीम आगामी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगी।
भारत आने से पहले न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल के तीनों प्रारूपों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। फ्रेंकलिन ने हालांकि कहा कि टीम में कुछ बदलाव और नए सहयोगी स्टाफ के साथ उनकी टीम को नयी शुरूआत करने की उम्मीद है। फ्रेंकलिन ने संवाददाताओं से कहा कि हम वेस्टइंडीज के मुश्किल दौरे के बाद आए हैं। लेकिन नए कोच (माइक हेसन) और टीम में कुछ नए चेहरों के साथ हमेशा नई शुरुआत होती है। मुझे लगता है कि लड़के भारतीय हालात में भारत की मजबूत टीम से भिड़ने के उत्सुक हैं।
इस आलराउंडर ने कहा कि उनकी टीम में प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और वे टेस्ट मैचों के पहले दिन से ही अच्छा प्रदर्शन करके मौकों का फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर हमारी टीम में प्रतिभा है और हम अपनी रणनीति पर काम करते हुए भारत के खिलाफ अच्छा खेलेंगे। हम सत्र दर सत्र प्रतिस्पर्धा पेश करना चाहते हैं और हम एक बार में एक दिन पर ध्यान देंगे। लेकिन पहली और सबसे अहम चीज यह है कि हम पहले दिन से अच्छा खेल दिखाएं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
