शनिवार, 25 मई, 2013 | 19:25 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
कई बड़े कांग्रेसी नेता बाल-बाल बचे।बस्तर में नक्सली हमला, एक कांग्रेसी नेता की मौत।
 
जहीर की रिवर्स स्विंग से मिलेगा फायदाः गंभीर
कोलकाता, एजेंसी
First Published:05-12-12 07:11 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
जेम्स एंडरसन के रिवर्स स्विंग से भारत को परेशान करने के बाद मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को उम्मीद है कि उनका सीनियर साथी जहीर खान तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेगा क्योंकि वह इस कला को अधिक बेहतर तरीके से जानता है।

एंडरसन ने चाय के लगातार रिवर्स स्विंग हासिल करके भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। इंग्लैंड ने अंतिम सत्र में तीन विकेट हासिल किए जिससे भारत ने पहले दिन सात विकेट पर 273 रन बनाए। गंभीर ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि हमारे पास जहीर और इशांत है जो गेंद को काफी अच्छी तरह रिवर्स स्विंग कर सकते हैं। अगर वे लय में हों तो इंग्लैंड के लिए भी काफी परेशानी होगी।

उन्होंने कहा कि जहीर खान को रिवर्स स्विंग में महारत हासिल हैं। अगर वह लय में आ जाए तो मुझे लगता है कि इंग्लैंड के लिए चिंता की बात है। उम्मीद करता हूं कि जहीर और इशांत हमारे लिए अच्छा काम करेंगे और भारत के लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे। यह ऐसा विकेट है जिसमें सभी के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। एंडरसन (68 रन पर तीन विकेट) की तारीफ करते हुए गंभीर ने कहा कि इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज गेंद को काफी अच्छी तरह छिपा रहा था और उन्होंने सचिन तेंदुलकर तथा रविचंद्रन अश्विन को रिवर्स स्विंग के जरिये आउट किया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°