ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
सपने को जी रहा हूं: रहाणे
जयपुर, एजेंसी
First Published:11-05-12 04:29 PM
आईपीएल में अब तक अपनी शानदार फार्म से खुद को भी हैरान करने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि उनका यह पूरा अनुभव सपने को जीने की तरह है।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले तीन मैचों में 17, 0 और पांच रन की पारी खेली है लेकिन इसके बावजूद 43.63 की औसत से 480 रन जुटाकर आईपीएल पांच में क्रिस गेल के बाद सर्वाधिक रन जुटाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर है।
आईपीएल पांच में अब तक रहाणे से अधिक चौके (63) किसी ने नहीं लगाए हैं जबकि उनके अलावा केवल दो बल्लेबाज शतक जड़ पाए हैं। मुंबई के इस बल्लेबाज 24 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि यह सरप्राइज की तरह है। मैंने सिर्फ अपना काम किया है और बाकी सब भाग्य है। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में शीर्ष बल्लेबाजों में होना मेरे लिए गर्व की बात है, लेकिन अगर मेरी टीम मौजूदा स्थिति से बेहतर होती तो मुझे अच्छा लगता।
रहाणे मुंबई इंडियन्स की ओर से भी खेल चुके हैं जिसमें सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा जैसे स्टार खिलाड़ी थे जबकि राजस्थान रॉयल्स में काफी बड़े नाम नहीं हैं।
40

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
