मंगलवार, 21 मई, 2013 | 14:54 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
राजस्थान से हिसाब चुकता करना चाहेंगे चैलेंजर्स
जयपुर, एजेंसी
First Published:22-04-12 04:30 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सितारों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले में बदला चुकता करने और विजयी अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेगी।
    
बेंगलोर के पास ऐसे खिलाड़ी मौजूदा हैं जो अकेले दम पर पासा पलटने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स भी पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों अंतिम गेंद में हार के झटके से उबरने की कोशिश करेगा।
    
राजस्थान ने आरसीबी को उसके मैदान 59 रन से हराया था लेकिन इसके बाद से बेंगलोर की टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल फार्म में लौट चुके हैं और टीम ने पुणे वॉरियर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पिछले दो मैचों में जीत दर्ज की है।
    
टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत है लेकिन विराट कोहली का खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। टीम की बल्लेबाजी हालांकि गेल के इर्द गिर्द घूमती है। उन्होंने किंग्स इलेवन के खिलाफ 87 और पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 84 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
  
टीम के पास एबी डिविलियर्स, सौरभ तिवारी, मयंक अग्रवाल जैसे आक्रामक बल्लेबाजों के अलावा तिलकरत्ने दिलशान और ऑलराउंडर डेनियल विटोरी जैसे खिलाड़ी भी हैं। टीम के गेंदबाजी आक्रमकण की अगुआई मुथैया मुरलीधरन और जहीर खान कर रहे हैं जबकि विनय कुमार, विटोरी, एंड्रयू मैकडोनाल्ड और हर्षल पटेल उनका साथ अच्छी तरह निभाने में सक्षम हैं।
   
दूसरी तरफ मेजबान टीम के पास बड़े नाम नहीं हैं लेकिन टीम संतुलित है। ओरैंज कैप धारक अजिंक्य रहाणे और ओवेस शाह ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि अशोक मनेरिया, कप्तान राहुल द्रविड़, ब्रैड हॉज और केविन कूपर जैसे बल्लेबाजों ने उनका अच्छा साथ निभाया है।
   
गेंदबाजी में टीम की उम्मीदें तेज गेंदबाज सिद्धार्थ त्रिवेदी और अमित सिंह पर टिकी हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टैट को अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। राजस्थान ने चेन्नई के खिलाफ स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में शामिल करके जुआ खेला था लेकिन उन्होंने दो ओवर में 20 रन खर्च कर दिए। गेंदबाजी टीम की चिंता का सबब है और वह टैट को मौका दे सकती है।
   
टीम ने चेन्नई के खिलाफ अंतिम गेंद पर मैच गंवाया जबकि उसके उम्रदराज क्षेत्ररक्षकों ने अतिरिक्त रन भी खर्च किए।

टीमें इस प्रकार हैं:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : डेनियल विटोरी (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केपी अपन्ना, श्रीनाथ अरविंद, अरूण कार्तिक, राजू भटकल, एबी डिविलियर्स, तिलकरत्ने दिलशान, मुरलीधरन गौतम, क्रिस गेल, मोहम्मद कैफ, अबरार काजी, जहीर खान, विराट कोहली, चार्ल लांग्वेल्ट, एंड्रयू मैकडोनाल्ड, अभिमन्यु मिथुन, मुथैया मुरलीधरन, करूण नायर, डर्क नैनेस, रेयान निनान, हर्षल पटेल, असद पठान, ल्यूक पामर्सबाच, चेतेश्वर पुजारा, रिली रोसोउ, जमालुददीन सैयद मोहम्मद, सौरभ तिवारी, विनय कुमार और विजय जोल।

राजस्थान रॉयल्स :राहुल द्रविड़ (कप्तान), सिद्धार्थ त्रिवेदी, शेन वॉटसन, शॉन टैट, दिशांत याग्निक, पॉल कोलिंगवुड, एस श्रीसंत, ब्रैड हॉज, श्रीवत्स गोस्वामी, फैज फजल, समद फल्लाह, आदित्य डोले, केवोन कूपर, आकाश चोपड़ा, अंकित चव्हाण, दिनेश चांदीमल, दीपक चहार, जोहान बोथा, स्टुअर्ट बिन्नी, अशोक मनेरिया, सुमित नरवाल, पंकज सिंह, पीनल शाह, ओवेस शाह, अभिषेक राउत, अजिंक्य रहाणे, अमित सिंह, अमित पौनीकर।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°