अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
आईपीएल से मिली वापसी में मददः बालाजी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-08-12 07:01 PM
लगभग तीन वर्ष के अंतराल पर राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने इसका श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कोलकाता नाइटराइडर्स टीम में मिले मौकों को दिया है।
बालाजी ने कहा कि मैं वापसी का सारा श्रेय आईपीएल में केकेआर के लिए किए गए प्रदर्शन को देता हूं। मैंने पिछले दो सत्रों में केकेआर के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और मैं चयनकर्ताओं का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे प्रदर्शन पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि यह सच है आईपीएल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जैसा ही है। इससे आप अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों के साथ रहकर खेल उच्चतम मानकों तक पहुंच पाते हैं। मैं हर तरह की परिस्थितियों और दबावों में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हो गया हूं।
इस वर्ष संपन्न आईपीएल 5 के आठ मैचों में 10 विकेट लेने वाले बालाजी ने कहा कि मैंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के सामने अच्छी गेंदबाजी की है और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के काबिल हूं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आपको अनुभव मिलता है। वैसे-वैसे आप अपनी मजबूतियों और क्षमताओं के बारे में आश्वस्त होते जाते हैं। मैं बीते वर्षों में एक गेंदबाज के तौर पर ज्यादा परिपक्व हुआ हूं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
