पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
आईपीएल ने डेक्कन चार्जर्स के साथ अनुबंध किए रद्द
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:15-09-12 12:18 AM
Last Updated:15-09-12 12:25 AM
ऋण से दबे डेक्कन चार्जर्स के साथ बीसीसीआई ने शुक्रवार को अनुबंध रद्द कर दिया। इसके साथ ही परेशानियों से घिरे आईपीएल फ्रेंचाइजी की किस्मत को लेकर बना संदेह खत्म हो गया।
डेक्कन के अनुबंध को खत्म करने का फैसला चेन्नई में आईपीएल की शासकीय परिषद की बैठक में किया गया। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन ने डेक्कन चार्जर्स के साथ अनुबंध खत्म करने का फैसला अन्य सदस्यों के साथ सलाह मशविरे के बाद किया। आगे के कदम के लिए बीसीसीआई कार्यकारी समिति की शनिवार को बैठक होगी।
इस बीच बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि नयी आईपीएल टीम के लिए ताजा टेंडर जारी किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि शासकीय परिषद की शनिवार को होने वाली बैठक में इस विकल्प पर विचार विमर्श किया जाएगा क्योंकि हम चाहते हैं कि आईपीएल के अगले एडीशन में नौ टीमें भाग लें।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
