प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
चीन के प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना
बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
सहवाग एंड कंपनी पर भारी पड़ी गंभीर सेना
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-05-12 11:53 PM
वीरेंद्र सहवाग के दिलेरों पर गौतम गंभीर के जांबाज भारी पड़े। कोलकाता नाइटराइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां फिरोजशाह कोटला में दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के साथ प्ले ऑफ के करीब कदम बढ़ाये।
वीरेंद्र सहवाग लगातार छठा अर्धशतक नहीं जमा पाये जबकि मध्यक्रम में केविन पीटरसन की कमी महसूस हुई। दिल्ली डेयरडेविल्स उतार चढ़ाव वाली पारी में नौ विकेट पर 153 रन ही बना पाया।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने तीन धुरंधरों कप्तान गंभीर (21 गेंद पर 36), ब्रैंडन मैकुलम (44 गेंद पर 56) और जाक कैलिस (27 गेंद पर 30) के प्रयास से ही 18.4 ओवर में चार विकेट पर 154 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
सहवाग (नौ गेंद पर 23 रन, तीन चौके, एक छक्का) ने अपने नये सलामी जोड़ीदार डेविड वार्नर (19 गेंद पर 21) के साथ 21 गेंद पर 40 रन जोड़कर टीम को तूफानी शुरुआत दिलायी लेकिन वह लगातार छठा अर्धशतक नहीं जमा पाये।
केकेआर के गेंदबाजों विशेषकर कैलिस और सुनील नारायण की तारीफ करनी होगी जिनके अच्छी गेंदबाजी के कारण दिल्ली ने बीच के ओवरों में काफी धीमी बल्लेबाजी की और डेथ ओवरों में उसने काफी विकेट गंवाये। माहेला जयवर्धने (27 गेंद पर 30) और इरफान पठान (22 गेंद पर 36) की वजह से दिल्ली सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची।
गौतम गंभीर और मैकुलम ने भी केकेआर को तेज शुरुआत दिलायी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिये सात ओवर में 68 रन जोड़े। इसके बाद कैलिस और मैकुलम ने दूसरे विकेट के लिये 60 रन की साझेदारी की। तब पहली बार कोटला पर केकेआर की गूंज सुनाई दी।
42

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
