मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
फिन का अंतिम टेस्ट में खेलना संदिग्ध
नागपुर, एजेंसी
First Published:12-12-12 06:18 PM
चोटों से परेशान रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन की कमर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और उनका कल से यहां जामथा के वीसीए स्टेडियम में भारत के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में खेलना संदिग्ध है।
टीम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि छह फुट सात इंच लंबे फिन का आज स्कैन कराया गया और इसमें पता चला है कि उनकी कमर में डिस्क स्ट्रेन है। सूत्रों ने बताया कि फिन की उपलब्धता पर अंतिम फैसला कल सुबह लिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने आज टीम के साथ ट्रेनिंग नहीं की। फिन अहमदाबाद और मुंबई में पहले दो टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे जब अक्तूबर के अंत में इंग्लैंड के पहले अभ्यास मैच के दौरान उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
फिन ने इसके बाद इंग्लैंड की दूसरे दर्जे की टीम की ओर से खेलने हुए अपनी फिटनेस साबित की थी और उन्हें कोलकाता में तीसरे टेस्ट में खेलना का मौका मिला। उन्होंने इस टेस्ट में दूसरी पारी में तीन विकेट सहित कुल चार विकेट चटकाए थे। उन्होंने दूसरी पारी में 45 रन देकर तीन विकेट हासिल करने हुए इंग्लैंड की जीत और उसकी बढ़त 2-1 करने में अहम भूमिका निभाई। फिन अगर अनफिट होते हैं तो टिम ब्रेसनेन को उनकी जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।
00

चोट| इंग्लैंड| तेज गेंदबाज| स्टीवन फिन| |
अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
