चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
धौनी को सभी प्रारूपों की कप्तानी नहीं करनी चाहिएः गांगुली
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:10-12-12 04:47 PM
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हर प्रारूप के लिए अलग कप्तान के विचार का समर्थन किया और कहा कि महेंद्र सिंह धौनी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उससे सभी प्रारूपों की जिम्मेदारी ले ली जाए क्योंकि भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और नयी टीम बना रही है।
गांगुली ने सतर्कता भरे लहजे से कहा कि धौनी के साथ बैठकर उससे पूछना चाहिए कि वह क्रिकेट के किस प्रारूप की कप्तानी करना चाहता है। उसने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अच्छी चीजें की हैं, लेकिन इस समय मुझे सिर्फ इतना डर है कि अगर वह इसी तरह जारी रहा तो हम बतौर खिलाड़ी उसे गंवा देंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ पिछले सात टेस्ट में से छह गंवाने के बावजूद गांगुली ने धौनी के प्रति आलोचनात्मक रवैया नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि विकेटकीपिंग इतनी आसान नहीं है और जब गेंदबाजी आक्रमण हमारे जैसा हो जिसका प्रदर्शन पिछले कुछ समय में अच्छा नहीं रहा है। आप घंटों तक विकेटकीपिंग करते हो और फिर आप टीम की कप्तानी करते हो। फिर आप सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरते हो।
गांगुली ने हेडलाइंस टुडे से कहा कि इसलिए धौनी के लिए यह इतना आसान नहीं है। मेरा वाकई में मानना है कि उसके काम को बांट देना चाहिए और उससे किसी प्रारूप से राहत चाहिए। सचिन तेंदुलकर की फार्म के बारे में इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि सचिन को रन बनाने की जरूरत है। उसने काफी उपलब्धियां हासिल की हैं। उसने जो उपलब्धियां अपने नाम की है, उसकी वजह से ही उसे लंबा समय दिया जा रहा है। उसे खुद जानना चाहिए कि उसे कैसे इसे बदलना चाहिए।
गांगुली ने कहा कि बाहर से देखने वालों के लिए तेंदुलकर प्रदर्शन नहीं कर रहा है, मुझे लगता है कि अगर मैं तेंदुलकर होता तो मैं चला जाता। लेकिन इस समय यह उस पर निर्भर करता है। हम एक महान खिलाड़ी को बल्ला ऊंचा कर गर्व से जाते हुए देखना चाहते हैं, हम उसे खराब फार्म में जाते हुए नहीं देखना चाहते।
20

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
ganguli ji mohamd gori was defeated 17 times however that person increased courage of team to win and one day got victory we should not accept it by heart try and begin one new game to new team
By sk singh (10th-December-2012 06:39:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
