इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार
चोटिल मलिंगा हो सकते हैं आईपीएल से बाहर
मुम्बई, एजेंसी
First Published:21-04-12 03:23 PM
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम मुम्बई इंडियंस को मुख्य तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के चोटिल होने से तगड़ा झटका लगा है। पीठ में तकलीफ से जूझ रहे मलिंगा उपचार के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। मलिंगा दो सप्ताह के लिए आईपीएल से बाहर हो सकते हैं।
आईपीएल के पांचवें संस्करण में मलिंगा ने अपना अंतिम मैच 11 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 16 अप्रैल को खेले गए मैच में वह नहीं खेल पाए थे।
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' ने श्रीलंका क्रिकेट के सचिव निशांथा राणातुंगा के हवाले से लिखा है कि वह (श्रीलंका में) उपचार के दौर से गुजर रहे हैं।
यद्यपि मलिंगा कितने समय के लिए क्रिकेट से दूर हो सकते हैं इस बारे में रणातुंगा ने कुछ नहीं कहा। रणातुंगा ने कहा कि मलिंगा के इस चोट का श्रीलंका टीम के फिजियो द्वारा मूल्यांकन किया जाना है। इसके बाद ही उनकी वापसी के बारे में पता चलेगा।
उल्लेखनीय है कि मलिंगा रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलने के बाद टीम के अभ्यास शिविर में हिस्सा नहीं लिए थे और वह 16 अप्रैल की सुबह वह श्रीलंका लौट गए थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
