सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
मुझे खिलाड़ी समझें, किसी का रिश्तेदार नहीं: मियांदाद
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-01-13 10:52 PM
भारत सरकार द्वारा उन्हें वीजा दिए जाने के विरोध के मद्देनजर अपनी दिल्ली यात्रा रद्द करने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा कि उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर देखा जाना चाहिये, अंडरवर्ल्ड डान दाउद इब्राहिम के रिश्तेदार के तौर पर नहीं।
मियांदाद को कल दिल्ली में तीसरा और आखिरी वनडे देखने आना था लेकिन विवाद को तूल देने से बचने के लिये उन्होंने यात्रा रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि मुझे एक क्रिकेटर के रूप में देखा जाना चाहिए। किसी का रिश्तेदार होना कोई मायने नहीं रखता। मुझे भारत का वीजा दिये जाने में क्या समस्या थी।
उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान में मसरूफ हूं और पाकिस्तान सीरीज जीत भी चुका है। उनके (दाउद) के सारे रिश्तेदार भारत में हैं लेकिन मुझे क्यों निशाना बनाया जा रहा है, समझ में नहीं आ रहा। शायद इसलिए क्योंकि मैं लोकप्रिय हूं। मियांदाद ने हालांकि कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने क्रिकेट खेली है, पीसीबी के लिए काम किया और मैं चाहता हूं कि भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे ताल्लुकात रहें। दोनों देशों के बीच क्रिकेट होता रहे।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
nope u r not player sir ur don
By paplu (6th-January-2013 01:36:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
