बुधवार, 22 मई, 2013 | 09:22 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
धौनी को गंभीर-सहवाग से बड़ी पारी की उम्मीद
कोलकाता, एजेंसी
First Published:04-12-12 03:59 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ के तीसरे टेस्ट मैच से पूर्व मंगलवार को कहा कि सलामी बल्लेबाजों वीरेंद्र सहवाग और गौतम गम्भीर से वह बड़े योगदान की उम्मीद कर रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच सीरीज़ का तीसरा टेस्ट मैच ईडन गार्डंस स्टेडियम में बुधवार से खेला जाएगा।

धौनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सभी अपने सलामी बल्लेबाजों की क्षमता जानते हैं। यदि दोनों एक ही पारी में स्कोर करते हैं तो यह हमारे लिए अच्छा होगा। हम उनके ऊपर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते।

किसी भी टेस्ट मैच की पहली पारी बहुत अहम होती हैं। हमने देखा कि भारत में पिछले दो दिनों में खेल में परिवर्तन हो जाता है। इसलिए टेस्ट मैच का पहला, दूसरा और तीसरा दिन बहुत महत्वपूर्ण है। धौनी ने कहा कि उन्हें युवा बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली से भी अच्छी पारी की उम्मीद है।

चार मैचों की सीरीज़ अभी 1-1 से बराबर है। धौनी ने पिच के बारे में कहा कि पिच स्ट्रोक खेलने के लिए अच्छी है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°