बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'

श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
'धौनी की टर्निंग पिचों की मांग अनुचित'
कोलकाता, एजेंसी
First Published:01-12-12 03:53 PM
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ पिच विवाद को लेकर चर्चा में आए कोलकाता के ईडन गार्डन के क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी ने कहा है कि धौनी की टर्निंग पिचों की मांग करना अनुचित है।
मुखर्जी इस विवाद के बाद अब महीनेभर की छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में धौनी और मुखर्जी के बीच पिच विवाद को और भी हवा मिल गई है। मुखर्जी ने ऐसे समय अवकाश लिया है जब बीसीसीआई ने धौनी की टर्निंग पिच की मांग को पूरा करने के लिए मुखर्जी को किनारे कर आशीष भौमिक को यह काम सौंप दिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रबीर और धौनी के बीच विवाद की खबरें उस सयम आईं जब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए कप्तान ने कोलकाता के ईडन गार्डन में बीसीसीआई से टर्निंग पिच की मांग कर डाली और ईडन गार्डन के क्यूरेटर मुखर्जी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
मुखर्जी ने कहा कि बोर्ड का मुझे किनारा कर किसी और को यह काम सौंपना मेरा अपमान है। उन्होंने साथ ही कहा कि धौनी का टर्निंग पिचों की मांग करना भी ठीक नहीं है। मैंने अपने पद से इस्तीफा नहीं लिया है लेकिन मुझे इस सारे विवाद से परेशानी हो रही थी।
मुखर्जी ने कहा कि धौनी ने कोलकाता टेस्ट के लिए टर्निंग पिच की मांग की है। लेकिन यह मांग कहीं से उचित नहीं है क्योंकि हर जगह पिचें अलग होती हैं। दो पिचें समान नहीं हो सकती है। वर्ष 1985 से स्टेडियमों के लिए पिचें तैयार कर रहे मुखर्जी ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) को भी पत्र लिखकर मेडिकल अवकाश पर जाने की मांग की। मुखर्जी ने कहा कि मुझे दुख है कि इस पूरे विवाद में सीएबी ने भी मेरा समर्थन नहीं किया। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच दिसंबर से सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना है। दोनों टीमें टेस्ट सीरीज में इस समय 1-1 की बराबरी पर हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल