चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
विश्वनाथ ने पूछा, गांगुली राष्ट्रीय कोच क्यों नहीं बन सकता
कोलकाता, एजेंसी
First Published:02-01-13 10:04 PM
पूर्व भारतीय कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ का मानना है कि सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच डंकन फ्लेचर की जगह लेने के लिए आदर्श उम्मीदवार हैं। ईडन गार्डंस पर भारत-पाक मैच के 25 बरस पूरे होने पर बंगाल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के हिस्से के तौर पर कोलकाता आए विश्वनाथ ने कहा कि अगर गैरी कर्स्टन भारतीय कोच बन सकता है तो गांगुली क्यों नहीं। लेकिन इस मुददे पर फैसला बीसीसीआई और गांगुली को करना है।
अपने समय के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल रहे विश्वनाथ ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि पिछली दो सीरीज (तीन टेस्ट सीरीजों) को छोड़ दिया जाए तो उसका रिकार्ड काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीम बुरे दौर से गुजरती है। हमने देखा कि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी ऐसा हुआ। कुछ टीमों को वापसी करने में समय लगता है। यह खेल का हिस्सा है और भारत इस दौर से गुजर रहा है। इससे पहले उन्होंने कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीटयूट में एक बैड का उद्घाटन किया जो विशेष तौर पर बंगाल के प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के लिए होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
