छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
वनडे में अच्छा खेलना होगा: युवराज
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-01-13 09:11 PM
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भारतीय टीम के पास टेस्ट मैचों में मिली हार का बदला चुकता करने का सुनहरा मौका रहेगा। इस आलराउंडर ने कहा कि इंग्लैंड ने हाल में टेस्ट सीरीज में हमें हराया। उनकी टीम अच्छी है। हमें उन्हें हराने और अपनी हार का बदला चुकता करने के लिये अच्छा खेलना होगा।
युवराज अपनी फार्म से संतुष्ट हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह पांच मैचों की सीरीज में बड़ी पारी खेलने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अच्छी तरह से गेंद खेल रहा हूं और अभी टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। मैं टी20 में अच्छी फार्म में हूं और उम्मीद है कि सीरीज में लंबी पारी खेलने में सफल रहूंगा।
इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा कि भारतीय लाइन अप में युवराज खतरनाक खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय लाइन अप में सबसे विध्वंसक बल्लेबाज है। हमें उसे जल्दी आउट करना होगा नहीं तो वह हमारे हाथ से मैच छीन लेगा। पीटरसन ने कभी युवराज को पाइ चकर कह दिया था। इस भारतीय बल्लेबाज के साथ अपने संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि हम मैदान पर प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन मैदान के बाहर अच्छे दोस्त। लेकिन मैदान पर वह मुझे आउट करने की कोशिश करेगा और मैं भी ऐसा करूंगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मैच 11 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
this is the best website for breaking news; i am totally satisfied of this
By abhishek aryaa (8th-January-2013 11:40:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
