29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
भारत की हार में अंपायर के फैसलों की भी भूमिका
चेन्नई, एजेंसी
First Published:30-12-12 08:24 PM
भारतीय अंपायर एस रवि के कुछ विवादास्पद फैसलों की भी रविवार को पहले वनडे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों भारत की छह विकेट की हार में अहम भूमिका रही। न्यूजीलैंड के बिली बोडेन और एस रवि आज के मैच के मैदानी अंपायर थे और सीरीज के पहले मैच में भारतीय अंपायर के कुछ फैसले मेजबान टीम के खिलाफ गए। भारत ने इससे पहले गेंदबाजी के अनुकूल हालात में टास गंवा दिया था।
भारत को रवि की खराब अंपायरिंग का सामना सबसे पहले पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में करना पड़ा। आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंद करा रहे थे। उनकी पहली गेंद शतकवीर नासिर जमशेद के बल्ले का किनारा लेने के बाद पैड से टकराते हुए पहली स्लिप में वीरेंद्र सहवाग ने पास पहुंची जिन्होंने इसे लपक लिया। भारतीयों ने पहले पगबाधा और फिर कैच की अपील की लेकिन रवि ने इसे ठुकरा दिया। इस समय जमशेद 24 रन बनाकर खेल रहे थे।
अश्विन ने इसके बाद पारी के 28वें ओवर में यूनिस खान के खिलाफ भी पगबाधा की विश्वनीय अपील की लेकिन इस बार भी रवि का फैसला भारतीयों के खिलाफ गया। जमशेद ने इसके बाद नाबाद 101 रन की पारी खेली जबकि यूनिस ने 58 रन बनाए। दोनों ने उस समय तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की जब टीम 21 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी।
हाल के समय में भारतीय अंपायर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं और यही कारण है कि आईसीसी के एलीट पैनल में कोई भारतीय अंपायर नहीं है। पूर्व भारतीय कप्तान एस वेंकटराघवन एलीट पैनल में शामिल अंतिम भारतीय अंपायर थे लेकिन उनके संन्यास के बाद कोई भारतीय इस सूची में जगह नहीं बना पाया है। आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय पैनल में चार भारतीय अंपायर शामिल हैं जो रवि के अलावा सुधीर असनानी, विनीत कुलकर्णी और सी शमसुद्दीन हैं।
71

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(3)
dhoni is a great captain
but t20 captain is raina
and oneday&test captain is dhoni
By ravindra chaturvedi (30th-December-2012 11:42:PM)
हमे अपनो ने लूटा गैरो मे कहा दम था!
By विकास चौरसिया (30th-December-2012 10:00:PM)
T20captain should be Raina and oneday captain dhoni and test captain ashwin
By sanjay yadav (30th-December-2012 09:05:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
