चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे फिन
कोलकाता, एजेंसी
First Published:03-12-12 05:52 PM
जांघ में चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर रहने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन ने सोमवार को खुद को बुधवार से यहां शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए फिट घोषित किया। फिन ने कहा कि अगर मेरी जरूरत पड़ी तो मैं (तीसरे) टेस्ट के लिए तैयार हूं। मैंने नेट पर छह ओवर गेंदबाजी की और अच्छा महसूस कर रहा हूं।
इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने मुंबई में पिछले हफ्ते डीवाई पाटिल अकादमी के खिलाफ इंग्लैंड की परफोर्मेन्स प्रोग्राम टीम की जीत के दौरान गेंदबाजी करके अपनी फिटनेस साबित की थी। उनहोंने 50 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्होंने कहा कि अगर आपका गेंदबाजी कोच प्रभावित होता है तो काफी अच्छा लगता है।
फिन के अहमदाबाद में पहले टेस्ट में नहीं खेलने के बाद आशंका थी कि वह चार टेस्ट की पूरी सीरीज से बाहर हो जाएंगे लेकिन वह रिहैबिलिटेशन के लिए टीम के साथ जुड़े रहे और 27 से 29 नवंबर तक डीवाई पाटिल अकादमी एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय मैच के साथ अपनी फिटनेस साबित की। उन्होंने कहा कि कुछ समय तक मुझे लगा कि मुझे जल्द वापस लौटना होगा। इससे पहले मैंने सोचा था कि मैं दूसरे टेस्ट तक वापसी कर लूंगा लेकिन इसमें उम्मीद से अधिक समय लगा।
फिन को जूझ रहे तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है जो मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड की दूसरे टेस्ट में जीत के दौरान कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए थे। उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी भी नहीं की। फिन ने हालांकि अपने साथी तेज गेंदबाज का बचाव करते हुए कहा कि वह खराब दौर से गुजर रहा है। ईडन की पिच से जुड़े विवाद के बीच फिन ने उम्मीद जताई कि विकेट से सभी को मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सभी को इससे मदद मिलेगी। अभ्यास वाला विकेट काफी अच्छा है। अगर इससे कुछ संकेत मिलता है तो मुझे लगता है कि यह (मैच विकेट) अच्छा विकेट होगा तो बाद में स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगा। पिछली बार श्रीलंका में विश्व टी20 चैम्पियनशिप के दौरान किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में गेंदबाजी करने वाले फिन ने कहा कि मुंबई टेस्ट के बाद मैदान के बीच में जीत के जश्न का हिस्सा नहीं होना निराशाजनक था।
यह पूछने पर कि क्या उनकी नजरें सचिन तेंदुलकर को आउट करने पर टिकी हैं जो फिलहाल खराब फार्म से जूझ रहे हैं, फिन ने कहा कि भारत का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है और ऐसे व्यक्ति को आउट करना बड़ी चीज हैं जिसे सराहते हुए आप बड़े हुए हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
