राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
चार स्पिनरों को खिलाना अच्छी रणनीति है: जडेजा
नागपुर, एजेंसी
First Published:13-12-12 06:55 PM
भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने चौथे टेस्ट के पहले दिन अपने आगाज मैच में जोनाथन ट्राट और केविन पीटरसन को आउट किया और उनका मानना है कि टीम की चार स्पिनरों को खिलाने की रणनीति अच्छी है।
भारतीय टीम दूसरे तेज गेंदबाज को बाहर रख चार स्पिनरों को खिला रही है। जडेजा ने आज 25 ओवर में 34 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चार स्पिनर मैच में कारगर साबित होंगे। विशेषकर दूसरी पारी में। फिलहाल विकेट न तो तेज गेंदबाजों को और न ही स्पिनरों की मदद कर रहा है। मुक्षे लगता है कि जैसे खेल आगे बढ़ेगा स्पिनरों को मदद मिलेगी। तेज गेंदबाजों की गेंद पिच होने के बाद धीमी हो रही हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जामथा में वीसीए स्टेडियम में पहले दिन स्टंप तक 97 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बना लिए थे। जडेजा ने कहा कि उनकी टीम मेहमान टीम को कल 300 या 350 रन के बीच रोकने की रणनीति बनाए है। उन्होंने कहा कि जितने रन वे कम बनाएं, उतना ही हमारे लिए अच्छा होगा। दूसरे या तीसरे दिन से गेंद टर्न करना शुरू कर देगी। हमें उन्हें 300-350 रन के भीतर ही रोकना होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
