पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
पाकिस्तानी टीम ने क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया
बेंगलूरु, एजेंसी
First Published:23-12-12 03:23 PM
भारत के खिलाफ टवेंटी-20 सीरीज़ से पहले पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां एक घंटे तक क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया। पाकिस्तानी टीम ने अक्टूबर में विश्व कप टवेंटी-20 में श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल के बाद कोई मैच नहीं खेला है।
मोहम्मद हफीज की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम में शाहिद अफरीदी, नासिर जमशेद, कामरान अकमल, उमर अकमल, शोएब मलिक और सईद अजमल जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। उन्होंने कोच डेव वॉटमोर की देखरेख में आज यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास किया।
अभ्यास सत्र सुबह दस बजकर 50 मिनट पर शुरू हुआ। इसके बाद वॉटमोर और उनके खिलाड़ियों ने मुख्य रूप से क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया। लगभग सभी खिलाड़ियों ने आउटफील्ड कैचिंग और मैदानी क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया।
पाकिस्तानी टीम 2007 के बाद दोनों देशों के बीच हो रही पहली द्विपक्षीय सीरीज़ खेलने के लिये शनिवार रात यहां पहुंची थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
