बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना
पहली बाजी पाकिस्तान के नाम, भारत की करारी हार
नई दिल्ली/बंगलुरु, लाइव हिन्दुस्तान
First Published:26-12-12 09:47 AM
उमर गुल और सईद अजमल की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने पहले टी20 मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हरा दिया है।
पाकिस्तान ने इस जीत के साथ ही दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 134 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को पांच विकेट और दो गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।
पाकिस्तान की तरफ से हफीज ने 61 और शोएब मलिक ने नाबाद रहते हुए 57 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। मलिक ने रविंद्र जडेजा की आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जमाकार पाकिस्तान को रोमांचक जीत दिलाई।
इससे पहले पांच साल बाद भारत दौरे पर आई पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय सलामी बल्लेबाजों गौतम गंभीर और आजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिये 77 रन जोड़े, लेकिन आखिरी नौ विकेट 47 रन के भीतर गिर गए।
गंभीर ने 41 गेंद में 43 और रहाणे ने 31 गेंद में 42 रन बनाये। उनके अलावा सभी शीर्ष बल्लेबाज नाकाम रहे। सिर्फ युवराज सिंह और सुरेश रैना दोहरे अंक तक पहुंच सके जिन्होंने 10-10 रन बनाये।
पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया जबकि भारतीय अपनी गलतियों से आउट हुए। विकेटों के बीच दौड़ भी बहुत खराब थी। तेज गेंदबाज गुल ने तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि स्पिनर अजमल ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिये।
भारत की शुरुआत सकारात्मक थी जब रहाणे ने सात फुट एक इंच लंबे मोहम्मद इरफान और सोहेल तनवीर को बखूबी खेला। गंभीर थोड़ा धीमा खेल रहे थे। रहाणे ने अजमल की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में शानदार छक्का जड़ा। गंभीर ने गुल को मिडविकेट में छक्का लगाया।
पाकिस्तान को पहली सफलता शाहिद अफरीदी ने दिलाई। रहाणे उनकी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में छक्का लगाने के प्रयास में लांग आन पर उमर अकमल को कैच दे बैठे। गंभीर बड़े स्कोर की ओर बढते दिख रहे थे लेकिन दो रन लेने दौड़े और दूसरा रन भागने में देर कर दी।
युवराज सिंह ने आते ही मिडविकेट पर छक्का लगाया जबकि विराट कोहली ने मोहम्मद हफीज की गेंद पर चौका जड़ा। इरफान ने अपने आखिरी ओवर में कोहली को पवेलियन भेजा। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को अजमल ने चतुराई से बोल्ड कर दिया।
एक समय भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 77 रन था, लेकिन जल्दी ही यह पांच विकेट पर 115 रन हो गया। रैना को अजमल ने अपना दूसरा शिकार बनाया। रोहित शर्मा को शोएब मलिक ने सटीक थ्रो पर रन आउट कर दिया। रविंद्र जडेजा को उमर गुल ने विकेट के पीछे लपकवाया।
40

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
