छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
भारत-पाक सीरीज़ के लिये टीम का चयन कल
मुंबई, एजेंसी
First Published:22-12-12 03:30 PM
पाकिस्तान के खिलाफ आगामी क्रिकेट सीरीज़ के लिये भारतीय टीम का चयन रविवार को यहां चयनकर्ताओं की बैठक में होगा जबकि सीनियर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वनडे टीम में चयन के लिये खुद को उपलब्ध बताया है।
इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज़ में शर्मनाक हार के बाद संदीप पाटिल की अगुवाई वाली चयन समिति की रविवार को पहली बैठक होगी।
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच 25 और 28 दिसंबर को क्रमश: बेंगलूरु और अहमदाबाद में होंगे। इंग्लैंड के खिलाफ फिलहाल टी20 सीरीज़ खेल रही टीम में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।
वनडे टीम के चयन पर सभी की नजरें हैं क्योंकि अपुष्ट खबरों के मुताबिक तेंदुलकर ने चेन्नई में 30 दिसंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिये खुद को उपलब्ध बताया है। तेंदुलकर ने आखिरी वनडे एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था जब उन्होंने सौ शतक पूरे किये थे।
वह पिछले कुछ साल से अपनी मर्जी से वनडे क्रिकेट कम खेलते हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म के बाद अब वह वनडे क्रिकेट के जरिये अपनी खोई लय हासिल करना चाहते होंगे।
दूसरा वनडे तीन जनवरी को कोलकाता में और तीसरा छह जनवरी को दिल्ली में होगा। तीन मैचों की सीरीज़ के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जायेगी। इंग्लैंड टीम क्रिसमस और नये साल की छुट्टियों के बाद भारत लौटेगी।
इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच 11 जनवरी को राजकोट में, दूसरा 15 जनवरी को कोच्चि, तीसरा 19 जनवरी को रांची, चौथा 23 जनवरी को मोहाली और पांचवां 27 जनवरी को धर्मशाला में खेला जायेगा।
चयन बैठक में कप्तानी के मसले पर भी बात की जायेगी। वैसे वनडे क्रिकेट में सफलता के प्रतिशत को देखते हुए धौनी की कप्तानी को कोई खतरा नहीं लगता। जहीर खान फिटनेस समस्याओं और खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह इंदौर में आज से मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी मैच में मुंबई के लिये खेल रहे हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच नहीं खेले लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं।
इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज़ में शर्मनाक हार के बाद संदीप पाटिल की अगुवाई वाली चयन समिति की रविवार को पहली बैठक होगी।
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच 25 और 28 दिसंबर को क्रमश: बेंगलूरु और अहमदाबाद में होंगे। इंग्लैंड के खिलाफ फिलहाल टी20 सीरीज़ खेल रही टीम में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।
वनडे टीम के चयन पर सभी की नजरें हैं क्योंकि अपुष्ट खबरों के मुताबिक तेंदुलकर ने चेन्नई में 30 दिसंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिये खुद को उपलब्ध बताया है। तेंदुलकर ने आखिरी वनडे एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था जब उन्होंने सौ शतक पूरे किये थे।
वह पिछले कुछ साल से अपनी मर्जी से वनडे क्रिकेट कम खेलते हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म के बाद अब वह वनडे क्रिकेट के जरिये अपनी खोई लय हासिल करना चाहते होंगे।
दूसरा वनडे तीन जनवरी को कोलकाता में और तीसरा छह जनवरी को दिल्ली में होगा। तीन मैचों की सीरीज़ के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जायेगी। इंग्लैंड टीम क्रिसमस और नये साल की छुट्टियों के बाद भारत लौटेगी।
चयन बैठक में कप्तानी के मसले पर भी बात की जायेगी। वैसे वनडे क्रिकेट में सफलता के प्रतिशत को देखते हुए धौनी की कप्तानी को कोई खतरा नहीं लगता। जहीर खान फिटनेस समस्याओं और खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह इंदौर में आज से मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी मैच में मुंबई के लिये खेल रहे हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच नहीं खेले लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल