29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
पीसीबी टीम ने ईडन गार्डन को हरी झंडी दी
कोलकाता, एजेंसी
First Published:02-12-12 05:42 PM
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की निरीक्षण टीम ने रविवार को ईडन गार्डन का मुआयना करने के बाद उसे हरी झंडी दे दी। भारत और पाकिस्तान के बीच यहां तीन जनवरी को वनडे मैच खेला जाना है। सुविधाओं से खुश पीसीबी के मीडिया मैनेजर नदीम सरवर ने कहा कि हम तैयारियों से बहुत खुश हैं। हमने पुलिस कमिश्नर (आरके प्रचंड) से सुबह बात की और उन्होंने मैच के सुचारू आयोजन का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि यह शांतिपूर्ण शहर है और मुझे नहीं लगता कि यहां कोई परेशानी होगी।
सरवर उस चार सदस्यीय पीसीबी टीम की अगुवाई कर रहे हैं जो यहां निरीक्षण के लिए आई है। इसमें एहसान सादिक, सोहेल खान, उस्मान वाहला भी शामिल हैं। पाकिस्तान के दस पूर्व क्रिकेटर भारत में दो टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज देखने आएंगे।
उन्होंने कहा कि यह शांतिपूर्ण शहर है और मुझे नहीं लगता कि यहां कोई परेशानी होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
