मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
कंपकंपाती ठंड में भी दिखा दर्शकों का जोश
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-01-13 02:50 PM
मुकाबला जब भारत और पाकिस्तान का हो तो फिर कंपकंपाती ठंड और सर्द हवा भी क्रिकेट प्रेमियों का जोश कम नहीं कर सकती। इसका खूबसूरत नजारा आज यहां फिरोजशाह कोटला में देखने को मिला।
भारत सीरीज़ हार चुका है और दिल्ली में सुबह का तापमान 1.9 डिग्री था फिर भी भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे और आखिरी वनडे मैच के लिये 48 हजार की क्षमता वाला स्टेडियम लगभग भरा हुआ था। भारतीय टीम लगातार दो मैच हारने से भले ही हताश हो लेकिन दर्शकों में पूरा जोश था।
मैच जब दोपहर 12 बजे शुरू हुआ तब स्टेडियम का न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 11 डिग्री था लेकिन दर्शक सुबह से लंबी कतारों में खड़े हो गये थे। पुलिस ने सुबह नौ बजे स्टेडियम के गेट खोले लेकिन दर्शकों को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही स्टेडियम में प्रवेश मिला। हालांकि मैच शुरू होने तक स्टेडियम भर चुका था।
वीरेंद्र सहवाग के अंतिम एकादश में नहीं होने से दर्शक निराश थे लेकिन इससे उनका उत्साह कम नहीं हुआ। विराट कोहली का क्रीज पर उतरने के बाद जबर्दस्त स्वागत किया गया। लेकिन वह जल्द ही पवेलियन लौटकर स्टेडियम को सन्न कर गये। दिल्ली के दूसरे शहजादे गौतम गंभीर भी केवल 15 रन ही बना पाये।
मैच के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि किसी अन्य मैच की तुलना में इस मैच के लिये अधिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। स्टेडियम के अंदर बाहर 1200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा 300 पुलिसकर्मी सादी वर्दी में स्टेडियम के अंदर दर्शकों के बीच तैनात किये गये हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
