सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
भारत-पाक पहले वनडे पर बारिश का साया
चेन्नई, एजेंसी
First Published:29-12-12 01:53 PM
टी20 सीरीज़ बराबर रहने के बाद भारत और पाकिस्तान रविवार से तीन वनडे क्रिकेट मैचों की सीरीज़ में भिड़ेंगे लेकिन पहले मैच पर मौसम की गाज गिर सकती है।
टी20 सीरीज़ के दोनों मैच रोमांचक रहने के बाद वनडे सीरीज़ में दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। चिंता का एकमात्र सबब बारिश की आशंका है जो यहां शुक्रवार रात से हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश की आशंका जताई है। यह भी मुमकिन है कि एक भी गेंद फेंके बगैर यह मैच रद्द करना पड़े।
मौसम का मिजाज सही रहने पर दोनों टीमें बेहतरीन क्रिकेट की सौगात पेश कर सकती है क्योंकि उनके प्रमुख खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं। भारत के लिये सबसे अच्छी बात टी20 क्रिकेट के बादशाह युवराज सिंह का जबर्दस्त फॉर्म है।
उन्होंने पिछले मैच में 36 गेंद में सात छक्कों की मदद से 72 रन बनाये। विश्व कप 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने के बाद वह रविवार को पहला वनडे खेलेंगे। शीर्षक्रम में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग का लगातार फ्लॉप शो चिंता का विषय बना हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में भी दोनों टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दे सके।
तीसरे नंबर पर उतरने वाले विराट कोहली भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं खेल सके हैं। मध्यक्रम में अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा में से एक को मौका दिया जायेगा जबकि युवराज और सुरेश रैना उनके बाद उतरेंगे। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार को वनडे क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया जा सकता है जिसने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में नौ रन देकर तीन विकेट लिये थे।
टी20 मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ईशांत शर्मा तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। उनके साथ अशोक डिंडा और भुवनेश्वर होंगे। स्पिन का मोर्चा स्थानीय सितारे आर अश्विन संभालेंगे हालांकि वह भी फॉर्म में नहीं है।
पाकिस्तानी टीम की कप्तानी वनडे सीरीज़ में मिसबाह उल हक करेंगे। पाकिस्तान के पास मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद के रूप में आला दर्जे के सलामी बल्लेबाज है। टी20 टीम के कप्तान हफीज दो मैचों की टी20 सीरीज़ में मैन ऑफ द सीरिज रहे।
यूनिस खान के रूप में पाकिस्तान के पास मध्यक्रम का अनुभवी बल्लेबाज है जिनका साथ देने के लिये कामरान और उमर अकमल होंगे। गेंदबाजी में पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। उमर गुल बेहतरीन तेज गेंदबाज साबित हुए हैं। सईद अजमल की फिरकी ने भी भारतीयों को परेशान किया है हालांकि दूसरे टी20 में युवराज ने उनकी गेंदों की जमकर मरम्मत की।
टीमें :
भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, भुवनेश्वर कुमार, शमी अहमद, अमित मिश्रा
पाकिस्तान : मिसबाह उल हक (कप्तान), नासिर जमशेद, मोहम्मद हफीज, अजहर अली, यूनिस खान, हारिस सोहेल, कामरान अकमल, सईद अजमल, वहाब रियाज, जुनैद खान, उमर गुल, इमरान फरहत, उमर अकमल, अनवर अली, जुल्फिकार बाबर।
मैच का समय : सुबह नौ बजे से।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल