खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
धौनी ने वनडे में 7000 रन पूरे किए
चेन्नई, एजेंसी
First Published:30-12-12 04:39 PM
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में वनडे कैरियर में 7,000 रन पूरे किए। विकेटकीपर बल्लेबाज धौनी ने नाबाद 113 रन बनाकर अपने वनडे कैरियर का आठवां सैकड़ा पूरा किया। उनके इस तरह 212 मैचों की 189 पारियों में 7021 रन हो गए हैं।
वह भारत की ओर से वनडे में 7,000 रन पूरे करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। हाल में वनडे से संन्यास लेने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 18,426 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। तेंदुलकर के अलावा सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889), मोहम्मद अजहरुद्दीन (9,378), वीरेंद्र सहवाग (8,242) और युवराज सिंह (8,053) अन्य भारतीय क्रिकेटर हैं जो वनडे में सात हजार से अधिक रन बना चुके हैं।
पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान की गेंद पर डीप प्वाइंट में चौका लगाकर उन्होंने अपने 7000 रन स्टाइल से पूरे किए, तब उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए केवल एक रन की जरूरत थी। धौनी ने 125 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के से नाबाद 113 रन बनाए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
