ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
डीआरएस के लिए भारत को मजबूर नहीं कर सकते: आईसीसी
कुआलालम्पुर, एजेंसी
First Published:28-06-12 04:25 PM
बीसीसीआई द्वारा डीआरएस का विरोध किए जाने से तमतमाये आईसीसी ने गुरुवार को कहा कि वह भारत को द्विपक्षीय सीरीजों में इस विवादित तकनीक के इस्तेमाल के लिए मजबूर नहीं कर सकता।
भारत लगातार डीआरएस का विरोध कर रहा है जिसकी वजह से आईसीसी बोर्ड ने इसके अनिवार्य इस्तेमाल के मुख्य कार्यकारी समिति के सुझाव को मंजूरी नहीं दी। नए मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने हारून लोर्गट से पद संभालने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह भारत पर इस तकनीक के इस्तेमाल के लिए दबाव नहीं बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे आईसीसी बोर्ड का फैसला नकारात्मक नहीं लगता। अधिकांश सीरीजों में डीआरएस का इस्तेमाल होगा लेकिन इसे किसी पर थोपा नहीं जा सकता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड को अपना फैसला खुद लेना है। उन्होंने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल हमेशा विवादास्पद होता है लेकिन धीरे-धीरे हालात बदल जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक दिन सभी इसका इस्तेमाल करेंगे।
आईसीसी की सालाना कांफ्रेंस में इसके मुख्य कार्यकारियों ने टेस्ट और वनडे में डीआरएस का इस्तेमाल अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा था लेकिन भारत के विरोध के बाद बोर्ड ने इसे नामंजूर कर दिया। रिचर्डसन ने इस बात से भी इनकार किया कि मुख्य कार्यकारी के तौर पर आर्थिक ताकत भारत से संबंध उनका मुख्य जिम्मा होगा।
उन्होंने कहा कि आईसीसी बोर्ड की रणनीति तय करता है। मुझे नहीं लगता कि भारत से खास बातचीत मेरा काम होगा। आईसीसी के 10 पूर्णकालिक सदस्य हैं और हमारा काम मीडिया की अटकलों से काफी सरल और व्यावहारिक है। रिचर्डसन और नए अध्यक्ष एलेन इसाक ने ऐसे समय में कार्यभार संभाला है जब क्रिकेट ने हाल ही में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण की त्रासदी झेली है। इसके अलावा आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे तीन प्रारूपों के विकास की भी जिम्मेदारी उन पर है। निवर्तमान मुख्य कार्यकारी लोर्गट ने हालांकि चेताया कि रातोरात किसी बदलाव की उम्मीद करना बेमानी होगा।
भारत लगातार डीआरएस का विरोध कर रहा है जिसकी वजह से आईसीसी बोर्ड ने इसके अनिवार्य इस्तेमाल के मुख्य कार्यकारी समिति के सुझाव को मंजूरी नहीं दी। नए मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने हारून लोर्गट से पद संभालने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह भारत पर इस तकनीक के इस्तेमाल के लिए दबाव नहीं बनाएंगे।
10

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
यह जानकार बहुत ख़ुशी
By Utsav jha (29th-June-2012 09:30:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
