बुधवार, 19 जून, 2013 | 02:31 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
इंग्लैंड ने भारत को 3 विकेट से हराया
टांटन, एजेंसी
First Published:06-07-12 11:18 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इंग्लिश महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार रात काउंटी मैदान पर खेले गए पांच वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हरा दिया। इस हार के बावजूद भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है।

भारत की ओर से रखे गए 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 47.2 ओवरों में सात विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया। इंग्लैंड की ओर से टैमी बीऊमोंट ने सबसे अधिक 44 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा सारा टेलर 34, लिडिया ग्रीनवे 20, जेनी गुन आठ, कप्तान चालरेट एडवर्डस सात, हीथन नाइट छह और लॉरा मार्श ने दो रन बनाए। एरन ब्रिंडल (4क्) और डेनियले वाट (6) नाबाद लौटीं।

भारत की ओर से गौहर सुल्ताना ने तीन जबकि नागाजर्न निरंजना और अर्चना दासा ने दो-दो विकेट झटके। इससे पहले, इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

भारत ने कप्तान मिताली राज (नाबाद 92) की बेहतरीन पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 173 रन बनाए। इसके अलावा रीमा मल्होत्रा 24, वेदा कृष्णमूर्ति सात, मोना मशरम छह और हरमनप्रीत कौर ने दो रन का योगदान दिया। पूनम राउत खाता खोले बगैर पवेलियन लौटीं जबकि सुलक्ष्णा नाइक 24 रन पर नाबाद रहीं।

इंग्लैंड की ओर से वॉट के दो जबकि केथरीन ब्रंट, जॉजिर्या एल्विस और गुन के खाते में एक-एक विकेट गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°