राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
भारतीय महिला टीम ने दूसरा वनडे भी जीता
टांटन, एजेंसी
First Published:05-07-12 01:56 PM
अमिता शर्मा और गौहर सुल्ताना की दसवें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी तथा झूलन गोस्वामी की शानदार गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम ने बुधवार यहां कम स्कोर वाले दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 14 से रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की।
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद एक समय छह विकेट पर 34 रन बनाकर संकट में दिख रही थी। अमिता (नाबाद 42) ने सुल्ताना (22) ने आखिरी विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की जिससे भारत 47.5 ओवर में 129 रन बनाने में सफल रहा।
इसके बाद गोस्वामी ने शुरू से ही इंग्लैंड को झटके देने शुरू किये और आखिर में उसकी टीम को 47.2 ओवर में 115 (रिपीट 115) रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी। गोस्वामी ने 17 रन देकर चार विकेट लिए। लेग स्पिनर वेदा कृष्णमूर्ति ने दस ओवर में केवल 14 रन देकर दो विकेट लिए जबकि सुल्ताना ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 30 रन के एवज में दो विकेट हासिल किये।
गोस्वामी ने पारी के सातवें ओवर में ही इंग्लैंड की कप्तान चालरेट एडवडर्स (शून्य) और सराह टेलर (शून्य) को आउट करके इंग्लैंड को बैकफुट पर भेज दिया। टैमी ब्यूमोंट (31) ने टीम की उम्मीदें जगायी। उन्हें जेनी गुन (20) का अच्छा साथ मिला। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े। यह साझेदारी टूटने के बाद डेनिली वायट (नाबाद 19) ही कुछ रन बना पायी।
इससे पहले अमिता और सुल्ताना ने दसवें विकेट की साझेदारी के अपने ही पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। इससे पहले इन दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ ही 2009 में सिडनी में दसवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की थी। अमिता ने अपनी पारी में 87 गेंद खेली तथा दो चौके लगाए। सुल्ताना की 53 गेंद की पारी में एक चौका शामिल है।
लॉर्ड्स में पहला मैच पांच विकेट से जीतने वाले भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। उसकी चोटी की सात बल्लेबाजों में से केवल हरमनप्रीत कौर (21) ही दोहरे अंक में पहुंच पायी। पहले मैच में भारत की जीत की नायिका रही कप्तान मिताली राज केवल छह रन बना पायी। निचले क्रम में अमिता को सुल्ताना के अलावा निरंजना नागराजन (12) का भी अच्छा साथ मिला।
इंग्लैंड की महिला टीम की तरफ से कैथरीन ब्रंट ने 20 रन देकर चार विकेट लिए जबकि जॉजिर्या एल्विस और लौरा मार्श ने दो-दो विकेट हासिल किये। तीसरा मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
