29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
पीटरसन को मिल सकता है पूर्णकालिक अनुबंध
लंदन, एजेंसी
First Published:19-12-12 05:23 PM
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जीत के दौरान केविन पीटरसन के मैदान के भीतर और बाहर बर्ताव से खुश टीम निदेशक एंडी फ्लावर की सिफारिश के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस बल्लेबाज को पूर्णकालिक अनुबंध दे सकता है। फ्लावर ने इसकी पुष्टि की कि पीटरसन का चार महीने का अनुबंध जल्दी की पूर्णकालिक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुबंध को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। केविन ने हर लिहाज से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ने कहा कि केविन ने जिस तरह भारत में एक इंसान और एक खिलाड़ी के तौर पर बर्ताव किया, वह काबिले तारीफ है। मुंबई टेस्ट की दूसरी पारी में 186 रन बनाने वाले पीटरसन की पारी के बारे में फ्लावर ने कहा कि पहला टेस्ट हारने के बाद सीरीज में टीम की वापसी में इस पारी की भूमिका अहम रही। उन्होंने कहा कि मुंबई टेस्ट में उसने बताया कि भारतीय पिचों पर बेहतरीन प्रदर्शन कैसे किया जा सकता है। उसी के बाद सीरीज का रुख बदल गया।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
