किडनैपिंग के केस में फंसी अभिनेत्री सना खान, हुई फरार श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी न्यायाधीश, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन
आज होगी कांटे की टक्कर, भारत का सामना इंग्लैंड से
कोलंबो, एजेंसी
First Published:22-09-12 04:19 PM
Last Updated:23-09-12 02:25 PM
सलामी जोड़ी और गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण अफगानिस्तान पर प्रभावहीन जीत दर्ज करने वाले भारत को आईसीसी विश्व टवेंटी-20 के लीग चरण के अपने आखिरी मैच में रविवार को यहां इंग्लैंड की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
भारत और इंग्लैंड दोनों ने अफगानिस्तान पर जीत दर्ज की जिससे वे सुपर आठ में पहुंच गये हैं। भारत की जीत जहां प्रभावहीन रही वहीं इंग्लैंड ने धमाकेदार अंदाज में अपने अभियान का आगाज किया जिससे रविवार को होने वाले मुकाबले में उसका पलड़ा भारी माना जा रहा है।
भारतीय टीम प्रबंधन की निगाह अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान सामने आयी कमजोरियों से जल्द से जल्द पार पाना है। दूसरी तरफ इंग्लैंड 116 रन की जीत वाले प्रदर्शन को भारत के खिलाफ भी दोहराने की कोशिश करेगा।
भारत के लिये अभी सभी प्रारूपों में सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी बनी हुई है और टवेंटी-20 भी उससे अछूता नहीं है। भारतीय आक्रमण के अगुआ 33 वर्षीय जहीर खान लगता है कि अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गये हैं। उनकी गेंदबाजी पिछले कुछ समय से बेदम दिख रही है। जहीर के खराब प्रदर्शन के कारण पूरा भारतीय आक्रमण सामान्य नजर आता है।
ऐसे में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का केवल चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरना टीम को जोखिम में डाल देता है। धौनी को हमेशा उम्मीद रहती है कि उनके कामचलाउ गेंदबाज पांचवें गेंदबाज की भूमिका अच्छी तरह से निभाने में सफल रहेंगे।
अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि जहीर खान को बेंच पर बिठा देना चाहिए या नहीं क्योंकि इरफान पठान और लक्ष्मीपति बालाजी दोनों उनसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह जरूर कहा जा सकता है कि जहीर अपने पिछले प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट के छोटे प्रारूप में खेल रहे हैं।
आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है लेकिन भारतीय टीम को अपने स्पिनरों पर अधिक भरोसा है।
हालांकि सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है कि क्या सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी। इंग्लैंड के बल्लेबाजों की स्पिनरों के खिलाफ कमजोरी को देखते हुए धौनी अब तक 98 टेस्ट और 229 वनडे खेलने वाले हरभजन को टीम में ले सकते हैं।
भारत को गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग से अपेक्षित शुरुआत नहीं मिल रही है और इन दोनों के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाह रहेगी। बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। युवराज सिंह और सुरेश रैना के अस्वस्थ होने के कारण हालांकि भारत की चिंता कुछ बढ़ गयी है। यदि इन दोनों में से कोई नहीं खेल पाता है तो फिर मनोज तिवारी को मौका मिल सकता है।
सहवाग यदि विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करके तेज शुरुआत देते हैं तो पिछले एक साल से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली पर से दबाव कम हो जाएगा। यह देखना भी दिचचस्प होगा कि कप्तान धौनी बल्लेबाजी के लिये रोहित शर्मा और युवराज सिंह से ऊपर आते हैं या नहीं।
कैंसर पर विजय पाकर वापसी करने वाले युवराज ने अभी तक अपनी सुपर फॉर्म नहीं दिखायी है और उन्हें सहज महसूस करने के लिये एक बड़ी पारी की जरूरत है। यह नहीं भूलना चाहिए कि वह इंग्लैंड की टीम और उसके कप्तान स्टुअर्ट ब्रॉड ही थे जिनके एक ओवर में युवराज ने छह छक्के लगाये थे।
जहां तक इंग्लैंड का सवाल है तो उसकी टीम अफगानिस्तान पर बड़ी जीत से बेहतर स्थिति में दिख रही है। ल्यूक राइट ने अपनी क्षमता का परिचय देकर नाबाद 99 रन की पारी खेली। राइट नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जो केविन पीटरसन की जगह है। वह मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते हैं जिससे ब्रॉड कुछ विकल्पों के साथ खेल सकते हैं।
राइट के अलावा क्रेग कीसवेटर, अलेक्स हालेस, जोस बटलर, जोनाथन बेयरस्टा आदि भी लंबे शॉट खेलने में माहिर हैं जिससे इस प्रारूप में इंग्लैंड की टीम बेहतर नजर आती है। ब्रॉड सहित स्टीवन फिन और जाडे डर्नबाक की मौजूदगी में उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत नजर आता है। ग्रेम स्वान और समित पटेल की स्पिन जोड़ी भी भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।
टीमें इस प्रकार हैं :-
भारत - महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), गौतम गंभीर, रविचंद्रन अश्विन, लक्ष्मीपति बालाजी, पीयूष चावला, अशोक डिंडा, हरभजन सिंह, जहीर खान, विराट कोहली, इरफान पठान, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, मनोज तिवारी और युवराज सिंह में से। इंग्लैंड - स्टुअर्ट ब्रॉड (कप्तान), जोनाथन बेयरस्टॉ, रवि बोपारा, टिम ब्रेसनन, डैनी ब्रिग्स, जोस बटलर, जेड डर्नबाक, स्टीवन फिन, अलेक्स हालेस, क्रेग कीसवेटर, माइकल लंब, इयोन मोर्गन, समित पटेल, ग्रेम स्वान और ल्यूक राइट में से। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
भारत - महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), गौतम गंभीर, रविचंद्रन अश्विन, लक्ष्मीपति बालाजी, पीयूष चावला, अशोक डिंडा, हरभजन सिंह, जहीर खान, विराट कोहली, इरफान पठान, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, मनोज तिवारी और युवराज सिंह में से। इंग्लैंड - स्टुअर्ट ब्रॉड (कप्तान), जोनाथन बेयरस्टॉ, रवि बोपारा, टिम ब्रेसनन, डैनी ब्रिग्स, जोस बटलर, जेड डर्नबाक, स्टीवन फिन, अलेक्स हालेस, क्रेग कीसवेटर, माइकल लंब, इयोन मोर्गन, समित पटेल, ग्रेम स्वान और ल्यूक राइट में से। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
11

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
