लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा कल, सीमा मुद्दे पर चर्चा चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित
तेंदुलकर और जहीर टेस्ट रैंकिंग में 12वें स्थान पर
दुबई, एजेंसी
First Published:07-08-12 05:13 PM
Last Updated:07-08-12 05:18 PM
भारत के स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और तेज गेंदबाज जहीर खान आईसीसी की मंगलवार को जारी टेस्ट बल्लेबाजी और गेंदबाजी की ताजा रैंकिंग में 12वें स्थान पर बने हुए हैं। ये दोनो क्रमश: सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में तेंदुलकर शीर्ष 20 में शामिल अकेले भारतीय बल्लेबाज हैं जबकि गेंदबाजी में स्पिनर प्रज्ञान ओझा 20वें स्थान पर काबिज हैं।
इस बीच इंग्लैंड के केविन पीटरसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ड्रा समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ने के कारण फिर से शीर्ष दस बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। पीटरसन ने 149 रन की जोरदार पारी खेली जिससे वह सात स्थान की छलांग लगाकर दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वनरेन फिलैंडर ने तीन विकेट लेने के दम पर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। वह तीसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। इस बीच इंग्लैंड को अपनी नंबर एक रैंकिंग बचाए रखने के लिए 16 अगस्त से लार्ड्स में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी तरफ यदि दक्षिण अफ्रीका इस टेस्ट मैच को ड्रा करा लेता है तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगा। यदि इंग्लैंड यह मैच जीतता है तो उसके 121 रेटिंग अंक हो जाएंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका 114 रेटिंग अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर खिसक जाएगा। लेकिन यदि इंग्लैंड मैच में हार जाता है तो उसके 117 रेटिंग अंक रह जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर खिसक जाएगा। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका 120 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज हो जाएगा। मैच ड्रा रहने पर दोनों टीमों के समान 118 रेटिंग अंक रहेंगे लेकिन दशमलव में गणना करने पर दक्षिण अफ्रीका दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बन जाएगी। इस वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीतकर अपनी रैकिंग में एक स्थान का सुधार किया है। वेस्टइंडीज अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि न्यूजीलैंड एक पायदान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गया है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल