चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
और उपाय करे पाक: आईसीसी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-01-13 07:10 PM
आईसीसी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय टीमों की मेजबानी के लिए पाकिस्तान को और इंतजार करना होगा। उसने यह भी कहा कि विदेशी टीमों का विश्वास हासिल करने के लिए पाकिस्तान को और सुरक्षा उपाय करने होंगे।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिये महफूज है या नहीं। उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षा अधिकारियों से पूछना होगा कि यह सुरक्षित है या नहीं। पाकिस्तान में हालात कठिन हैं और अंतरराष्ट्रीय टीमों को वहां का दौरा करने के लिए मनाना आसान नहीं होगा। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पाकिस्तान का दौरा करना सुरक्षित है या नहीं।
मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर हुए हमले के बाद किसी टेस्ट टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। पाकिस्तान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को संक्षिप्त दौरे के लिए टीम भेजने को मनाने की कोशिश कर रहा था। बांग्लादेश ने हाल ही में जनवरी में पाकिस्तान का दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया। आईसीसी के इस बयान से पाकिस्तान में निकट भविष्य में कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज होना और कठिन हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की बहाली से खुश रिचर्डसन ने कहा कि दोनों देशों को नियमित आधार पर एक दूसरे के खिलाफ खेलना चाहिए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
