ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे धौनी
दुबई, एजेंसी
First Published:07-01-13 06:53 PM
पाकिस्तान के खिलाफ हाल में संपन्न तीन मैचों की वनडे सीरीज में बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आईसीसी की बल्लेबाजों की नवीनतम वनडे रैंकिंग में शीर्ष पांच में वापसी की है।
भारत भले ही यह सीरीज 1-2 से हार गया हो लेकिन धौनी ने एक शतक की मदद से तीन मैचों में 203 रन बनाए जिससे वह दो स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। सुरेश रैना एक स्थान के फायदे के साथ 26वें स्थान पर हैं जबकि युवराज सिंह ने 41वें स्थान के साथ रैंकिंग में वापसी की है। विराट कोहली को हालांकि एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 824 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
बल्लेबाजी रैंकिंग में सबसे लंबी छलांग पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद ने लगाई है। वह 45 स्थान के फायदे के साथ 31वें पायदान पर पहुंच गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज के दौरान वह 241 रन बनाकर दोनों टीमों की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने चेन्नई और कोलकाता में लगातार दो मैचों में शतक बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। नासिर के कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 588 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि उनके साथी एबी डिविलियर्स दूसरे स्थान पर हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
