29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
अपनी पोजीशन को लेकर परेशान नहीं हूं: गंभीर
चेन्नई, एजेंसी
First Published:16-07-12 09:10 PM
गौतम गंभीर ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी पाजीशन को लेकर परेशान नहीं हैं और वह सच्चे पेशेवर की तरफ टीम में अपनी भूमिका निभाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
गंभीर ने श्रीलंकाई दौरे के लिए अभ्यास शिविर के पहले दिन पत्रकारों से कहा कि मैं टीम में अपने को लेकर परेशान नहीं हूं। पेशेवर होने के कारण मेरा काम अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करना तथा अपने देश और टीम के लिए अच्छा खेलना है।
युवा स्टार विराट कोहली को मार्च में बांग्लादेश में खेले गए एशिया कप के लिए गंभीर की जगह उप कप्तान बनाया गया था। इस दौरे के लिए भी उन्हें उप कप्तान बनाए रखा गया है। गंभीर ने भी दिल्ली के अपने साथी वीरेंद्र सहवाग की तर्ज पर कहा कि टीम को सफलता केवल कप्तान के कारण नहीं मिलती है।
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि यदि टीम अच्छी है तो कप्तान भी अच्छा है। सफलता का श्रेय केवल कप्तान को नहीं बल्कि पूरी टीम को जाता है। केवल 23 खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि टीम के सहयोगी स्टाफ और प्रबंधन स्टॉफ को भी श्रेय जाता है। गंभीर ने कहा कि टीम को सत्र के शुरू में श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। इस सत्र में भारत को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है।
उन्होंने कहा कि यह नए सत्र में नई सीरीज होगी और हमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीजों के लिए लय हासिल करने के लिए पूरी तरह से पेशेवर रवैया अपनाना होगा।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
