पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
इंग्लैंड ने एंडरसन और ट्राट को आराम दिया
पुणे, एजेंसी
First Published:18-12-12 07:18 PM
इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और बल्लेबाज जोनाथन ट्राट को अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए आराम दिया है और उनकी जगह क्रिस वोएक्स और जोस बटलर को टीम में शामिल किया है। मेहमान टीम ने दो मैचों की आगामी टी20 सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज जो रूट को भी टीम में शामिल किया है।
ईसीबी ने एक बयान में कहा कि वोएक्स और बटलर को मौका मिलेगा क्योंकि मेहमान टीम की टेस्ट सीरीज में जीत के नायक रहे दो खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। पहला टी20 मैच गुरुवार को पुणे जबकि दूसरा शनिवार को मुंबई में होगा। इंग्लैंड की टीम इसके बाद क्रिसमस की छुटि्टयों के लिए स्वदेश वापस जाएगी और फिर नये साल में पांच वनडे खेलने भारत आएगी जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से होगी। एंडरसन को इससे पहले पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए टीम में चुना गया था।
न्यूजीलैंड में घरेलू क्रिकेट खेल रहे वोएक्स ने छह वनडे में 29.14 की औसत से सात विकेट चटकाए और 72 रन बनाए हैं।
टी20 टीम इस प्रकार है-
इओइन मोर्गन (कप्तान), जानी बेयरस्टा, टिम ब्रेसनेन, डैनी ब्रिग्स, जोस बटलर, जेड डर्नबाक, एलेक्स हेल्स, माइकल लंब, स्टुअर्ट मीकर, समित पटेल, जेम्स ट्रेडवेल, ल्यूक राइट, जो रूट और जेम्स हैरिस। वनडे टीम इस प्रकार है-
एलिस्टेयर कुक (कप्तान), जानी बेयरस्टा, इयान बेल, टिम ब्रेसनेन, डैनी ब्रिग्स, जेड डर्नबाक, स्टीवन फिन, क्रेग कीस्वेटर, स्टुअर्ट मीकर, इओइन मोर्गन, समित पटेल, केविन पीटरसन, जेम्स ट्रेडवेल, क्रिस वोएक्स और जोस बटलर।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल