राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
धोनी ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया
कोलकाता, एजेंसी
First Published:09-12-12 12:25 PM
Last Updated:09-12-12 03:37 PM
इंग्लैंड के हाथों लगातार दूसरे टेस्ट में शिकस्त से निराश और शर्मसार भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में तब्दील करने में नाकाम रहे।
इंग्लैंड ने रविवार को यहां तीसरे क्रिकेट टेस्ट में भारत को सात विकेट से हराकर चार मैचों की श्रंखला में 2- 1 की अजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम पिछले दो टेस्ट में बुरी तरह विफल रही और फिलहाल उसकी नजरें 13 दिसंबर से नागपुर में शुरू हो रहे चौथे और अंतिम टेस्ट में जीत के साथ श्रृंखला बराबर करने पर टिकी हैं।
धोनी ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा कि हमें अपने गेंदबाजों को अधिक रन देने होंगे। हमने लगातार 300 रन से अधिक का स्कोर खड़ा नहीं किया। इस विकेट पर हमें 450 या इससे अधिक रन बनाने चाहिए थे। जिन बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की वे इसे बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे।
भारतीय टीम दूसरी पारी में सिर्फ 247 रन ही बना सकी जिससे इंग्लैंड को 41 रन का लक्ष्य मिला जिस पर धोनी ने कहा कि दूसरी पारी में हमारी बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई। भारतीय कप्तान ने हालांकि कहा कि उनकी टीम नागपुर में चौथे टेस्ट में मजबूत वापसी करेगी।
उन्होंने कहा कि हमें नागपुर में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। सभी को जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। बेशक यहां बेहतर टीम जीती। उन्होंने सही क्षेत्र में गेंदबाजी की और उनका क्षेत्ररक्षण भी अच्छा था। वे अच्छा खेले लेकिन हमें जवाब देना होगा।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
