बुधवार, 22 मई, 2013 | 05:37 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
पीटरसन ने दिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के संकेत
लीड्स, एजेंसी
First Published:07-08-12 05:15 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर केविन पीटरसन ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच उनके टेस्ट करियर का अंतिम मैच भी हो सकता है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ड्रा हुए दूसरे टेस्ट में मैन आफ द मैच पुरस्कार जीतने के बाद पीटरसन ने कहा कि मैं इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि अगला टेस्ट मैच मेरा अंतिम टेस्ट हो सकता है। पीटरसन ने दूसरे टेस्ट में 149 रन की शानदार पारी खेली और तीन विकेट लिए।

पीटरसन वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पहले ही कर चुके हैं जबकि वह ट्वेंटी20 क्रिकेट के लिए इंग्लैंड के लिए उपलब्ध रहेंगे। लेकिन ईसीबी की नीति के अनुसार इन दोनों प्रारूपों में से किसी भी एक प्रारूप में संन्यास लेने वाले खिलाड़ी के नाम पर दूसरे प्रारूप में चयन के लिए भी विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई सारे विषय विचाराधीन हैं। निश्चित रूप से यह पैसे का मसला नहीं है। अगले टेस्ट मैच के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट होगी।

पीटरसन ने कहा कि अगर उनका टेस्ट करियर समाप्त होता है तो यह बहुत शर्म की बात होगी। क्रिकेटर ने कहा कि मैं इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद करता हूं। दुख की बात यह है कि दर्शक मुझे खेलते देखना पसंद करते हैं और मैं इंग्लैंड के लिए खेलना पसंद करता हूं लेकिन राजनीति ऐसी चीज है जिससे मुझे निजी रूप से निबटना होता है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इंग्लैंड की ओर से खेलता रहना मुश्किल है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°