छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
नागपुर की विकेट सबसे कठिन: पीटरसन
नागपुर, एजेंसी
First Published:13-12-12 07:36 PM
इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन ने गुरुवार को कहा कि जहां तक रन बनाने की बात है कि तो वह अभी तक जितने भी विकेटों पर खेले हैं, उनमें चौथे और अंतिम टेस्ट के लिये यहां बनाई गई धीमी पिच पर खेलना सबसे कठिन था।
पीटरसन ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि जहां तक रन बनाने की बात है तो मैंने जितने भी टेस्ट मैच खेले हैं, उसमें यह सबसे कठिन विकेट था। मुझे कोई अंदेशा ही नहीं था कि पिच बाद मैं कैसा बर्ताव करेगी। यह वैसा ही व्यवहार कर रही थी जैसा यह दिन के शुरुआत में कर रही थी। पीटरसन 198 मिनट क्रीज पर बिताकर 188 गेंद में 73 रन बनकार शीर्ष स्कोरर रहे, जिससे इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 199 रन बना लिए।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम ठीक स्थिति में हैं। मैं नहीं जानता कि बाद में पिच कैसी होगी लेकिन यह धीमी है। मुझे लगता है कि आज महत्वपूर्ण बात यही थी कि जितना संभव हो उतनी देर तक बल्लेबाजी करो क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह विकेट बेहतर होगा। पीटरसन इस बात से खुश थे कि उनकी टीम में इस पिच पर गेंदबाजी करने के लिए दो तेज गेंदबाज हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इशांत शर्मा की गेंद पर रन बनाना मुश्किल था जो मैच के लिए भारतीय अंतिम एकादश में एकमात्र तेज गेंदबाज हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में हैं क्योंकि हमारे पास दो तेज गेंदबाज हैं। मुझे आज इशांत शर्मा को खेलने में काफी परेशानी हो रही थी। वहीं दूसरी ओर जडेजा का कहना था कि भारतीय टीम की चार स्पिनरों को खिलाने की रणनीति अच्छी है जिससे उन्हें इंग्लैंड की दूसरी पारी में मदद मिलेगी।
00

इंग्लैंड| बल्लेबाज| केविन पीटरसन| |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
