ओमप्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
भारत को पीछे छोड़ कर नंबर तीन बना इंग्लैंड
दुबई, एजेंसी
First Published:11-07-12 08:58 PM
आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 4-0 से जीत दर्ज करने के दम पर इंग्लैंड आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में भारत को पीछे धकेलकर तीसरे नंबर पर काबिज हो गया है।
भारत अब 117 रेटिंग अंक के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया है। इंग्लैंड के क्लीन स्वीप करने से 118 अंक हो गए हैं जो दूसरे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के समान है। ग्रीम स्मिथ की अगुवाई वाली टीम हालांकि दशमलव में गणना पर एलिस्टेयर कुक की टीम से आगे है।
आस्ट्रेलिया चार मैच गंवाने के बावजूद पहले स्थान पर बना हुआ है लेकिन उसके अंकों की संख्या अब केवल 119 रह गई है और उसके शीर्ष स्थान पर खतरा मंडराने लग गया है। श्रीलंका (112), पांचवें और पाकिस्तान (103) छठे स्थान पर हैं।
इस बीच बल्लेबाजी रैंकिंग में चोटी के दस स्थानों पर भारत के दो खिलाड़ी बने हुए हैं। विराट कोहली पहले की तरह तीसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार हुआ है तथा वह पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गौतम गंभीर (16), वीरेंद्र सहवाग (28) और सचिन तेंदुलकर (29) की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है।
इंग्लैंड के इयोन मोर्गन, इयान बेल और रवि बोपारा की रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है। मोर्गन 12 पायदान चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह पहली बार शीर्ष 20 में पहुंचे हैं। बेल 11 स्थान के फायदे के साथ 37वें और बोपारा नौ पायदान ऊपर 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में शेन वाटसन एक पायदान नीचे दसवें और माइकल हसी तीन पायदान नीचे 14वें स्थान पर खिसक गए हैं लेकिन जार्ज बैली ने 80 स्थान की छलांग लगाई है और वह 76वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला अभी शीर्ष पर हैं। उनके हमवतन एबी डिविलियर्स दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में आर अश्विन (6) ही भारत से शीर्ष दस में शामिल हैं। रविंदर जडेजा (30), हरभजन सिंह (34), जहीर खान (35) और प्रवीण कुमार (36) की रैंकिंग में परिवर्तन नहीं हुआ है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन अब अपने देश के सबसे अधिक रैंकिंग के गेंदबाज बन गए हैं। फिन पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस 23 वर्षीय गेंदबाज ने सीरीज में आठ विकेट लिए थे। आस्ट्रेलिया के क्लाइंट मैकाय भी 16 स्थान की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके साथी ब्रेट ली हालांकि छह पायदान नीचे 28वें स्थान पर खिसक गए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के लोनवाबो सोतसोबे शीर्ष पर काबिज हैं।
भारत अब 117 रेटिंग अंक के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया है। इंग्लैंड के क्लीन स्वीप करने से 118 अंक हो गए हैं जो दूसरे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के समान है। ग्रीम स्मिथ की अगुवाई वाली टीम हालांकि दशमलव में गणना पर एलिस्टेयर कुक की टीम से आगे है।
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में शेन वाटसन एक पायदान नीचे दसवें और माइकल हसी तीन पायदान नीचे 14वें स्थान पर खिसक गए हैं लेकिन जार्ज बैली ने 80 स्थान की छलांग लगाई है और वह 76वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला अभी शीर्ष पर हैं। उनके हमवतन एबी डिविलियर्स दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में आर अश्विन (6) ही भारत से शीर्ष दस में शामिल हैं। रविंदर जडेजा (30), हरभजन सिंह (34), जहीर खान (35) और प्रवीण कुमार (36) की रैंकिंग में परिवर्तन नहीं हुआ है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन अब अपने देश के सबसे अधिक रैंकिंग के गेंदबाज बन गए हैं। फिन पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस 23 वर्षीय गेंदबाज ने सीरीज में आठ विकेट लिए थे। आस्ट्रेलिया के क्लाइंट मैकाय भी 16 स्थान की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके साथी ब्रेट ली हालांकि छह पायदान नीचे 28वें स्थान पर खिसक गए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के लोनवाबो सोतसोबे शीर्ष पर काबिज हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल