गुरुवार, 20 जून, 2013 | 10:20 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
टी20 सीरीज़ में बराबरी से आत्मविश्वास बढ़ेगा : मोर्गन
मुंबई, एजेंसी
First Published:23-12-12 12:23 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले टवेंटी-20 टीम के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि इससे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिये टीम का मनोबल बढ़ेगा। मोर्गन ने आखिरी गेंद पर छक्का जमाया जिससे इंग्लैंड ने दूसरा टी20 मैच छह विकेट से जीतकर सीरीज़ 1-1 से बराबर करायी।

उन्होंने बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि युवा खिलाड़ी जो वनडे सीरीज़ में भाग लेंगे उनका इस जीत से मनोबल बढ़ेगा। हमारा यहां का वनडे रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और निश्चित तौर पर मुझे इस जीत से आत्मविश्वास मिलेगा।

मोर्गन ने कहा कि इसलिए हम चाहेंगे कि कुकी (एलिस्टेयर कुक) की अगुवाई में पिछले दो साल में हमारा जो अच्छा रिकॉर्ड रहा है वह बरकरार रहे। उम्मीद है कि हम सीरीज़ जीतने में सफल रहेंगे।

इंग्लैंड की टीम अभी क्रिसमस की छुट्टी के लिये स्वदेश चली जाएगी। वह फिर से भारत दौरे पर आएगी। पांच मैचों की सीरीज़ 11 जनवरी से राजकोट में शुरू होगी। मोर्गन ने मैच के बारे में कहा कि यह काफी रोमांचक मैच था। पिच टी20 मैच के लिए बहुत अच्छी थी। पूरे 40 ओवर के दौरान दोनों टीमों के पास मौका था।
     
उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि इस स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का पलड़ा भारी होता है और हमने ऐसा ही किया। यह अच्छा प्रदर्शन है क्योंकि हम लगभग चूक गए थे। हमारा क्षेत्ररक्षण शानदार था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°