रविवार, 19 मई, 2013 | 12:41 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
इंग्लैंड के कोच ने की टीम की तारीफ
लंदन, एजेंसी
First Published:18-12-12 03:44 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तकनीकी निदेशक और मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर का मानना है कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में मिली जीत की कुंजी उनकी टीम की सीखने और हालात के अनुकूल ढ़लने की क्षमता है।
     
फ्लॉवर ने स्काय स्पोटर्स वन से कहा कि मेरे लिये सबसे संतोषजनक बात यह है कि खिलाड़ियों ने यह दिखा दिया कि वे रन बना सकते हैं। इन खिलाड़ियों ने बता दिया कि वे सीख सकते हैं और हालात के अनुकूल खुद को ढाल सकते हैं।
   
उन्होंने कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित महसूस कराया है। यहां आकर यह दिखा देना कि वे सीख सकते हैं, यह सबसे खास बात है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज अब स्पिन गेंदबाजी का बेहतर तरीके से सामना कर सकते हैं।
     
फ्लॉवर ने कहा कि उन्होंने सीखा है कि स्पिन का बेहतर तरीके से सामना कैसे किया जाये। इसके अलावा ऐसे हालात में 20 विकेट लेना भी वे सीखे हैं। हमें इस पर गर्व है। कोच ने कहा कि अहमदाबाद में पहला टेस्ट हारने के बाद भी उन्होंने संयम नहीं खोया।
    
उन्होंने कहा कि मेरे सब्र का फल अच्छा रहा। पहला टेस्ट हारने के बावजूद मैं पहली पारी के दूसरे हिस्से और दूसरी पारी में टीम के प्रदर्शन से खुश था। मैंने खिलाड़ियों की मेहनत देखी और दूसरे मैच में उन्होंने स्पिन का सामना बेहतर ढंग से किया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°