मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
'भारत का डीआरएस इस्तेमाल नहीं करना निराशाजनक'
लंदन, एजेंसी
First Published:18-12-12 03:42 PM
इंग्लैंड क्रिकेट के प्रबंध निदेशक हयूज मौरिस का मानना है कि टेस्ट सीरीज़ में डीआरएस इस्तेमाल नहीं करने का भारत का फैसला निराशाजनक था। इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक दो बार विवादास्पद फैसले पर आउट हुए।
सीरीज़ में सर्वाधिक 568 रन बनाने वाले कुक को चौथे टेस्ट के चौथे दिन विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया गया जबकि रीप्ले से जाहिर था कि गेंद बल्ले से लगी ही नहीं थी।
मौरिस ने बीबीसी रेडियो फाइव लाइव्स स्पोटर्सवीक पर कहा कि हमने सीरीज़ की शुरूआत में ही अपना पक्ष रख दिया था। हमारा मानना है कि डीआरएस से मैदान पर निर्णय लेना आसान हो जाता है। यह खेल के लिये अच्छा है। यह निराशाजनक है कि भारत ने इसका इस्तेमाल नहीं किया।
टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर मौरिस ने कुक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ साल से एलेस्टेयर वनडे टीम का कप्तान है और टीम को आगे ले गया है। भारत में उसने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। बतौर बल्लेबाज और बतौर कप्तान भी।
उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में सभी उसका सम्मान करते हैं। उसके पहले बड़े दौरे पर टीम विजयी रही। मौरिस ने टीम में वापसी करने वाले केविन पीटरसन की भी तारीफ की।

00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल